भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुरामजी का जन्मोत्सव सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सांकेतिक स्वरूप मनाया

 

भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुरामजी का जन्मोत्सव सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सांकेतिक स्वरूप मनाया

धार – भगवान परशुराम जन्मोत्सव कोरोना वैश्विक महामारी में कोरोना कर्फ़्यू के चलते सर्व ब्राम्हण समाज के समस्त घटक अपने अपने घरों में ही मनाया । कोरोना कर्फ्यू का पालन करते हुए धारेश्वर मंदिर धार में प्रातः 09 बजे भगवान परशुराम जन्मोत्सव के महा अभिषेक पूजन एक ब्राह्मण द्वारा किया।
सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पं. विश्वास पांडे के मार्गदर्शन में महा अभिषेक पूजन जिला संयोजक डाँ. पं. अशोक शास्त्री सर्व ब्राह्मण कार्यवाहक अध्यक्ष पं. धर्मेन्द्र जोशी ने किया । महा अभिषेक पूजन में सर्वश्री पं. ॠषी भार्गव , पं ज्ञानेंद्र त्रिपाठी , पं. अविनाश दुबे , पं. संजय शर्मा , पं. लोकेश राजपुरोहित ,पं.सुनील त्रिवेदी,पं.सुनीलतिवारी,पं. छोटू दुबे,पं निलेश जोशी आदि उपस्थित थे।
सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष ने बताया की कोरोना वैश्विक महामारी के चलते भगवान परशुराम जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं । जिला संयोजक डाँ. अशोक शास्त्री एवं धर्मेन्द्र जोशी ने बताया कि इस अवसर पर भोज हॉस्पिटल में कोरोना मरीज के परिजनों को भोजन पैकेट वितरण, गरीब बस्तियों के साथ आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य ब्राम्हण परिवारों को खाद्य सामग्री वितरण के साथ सेनेटाईजर तथा सर्जिकल मास्क का वितरण किया गया ।
बसंत विहार कॉलोनी में गरबा चौक पर भगवान परशुराम मंदिर में दोपहर 12:00 बजे आरती की गई जिसमें सोशल डिस्टेंस का पुरा ध्यान रखा हुए महा आरती का आयोजन किया गया इस अवसर पर पं.सुधीर त्रिवेदी , पं .सुनील उपाध्याय,पं तरुण जोशी सहित कई विप्र बंधु उपस्थित थे ।
उक्त जानकारी सर्व ब्राह्मण समाज मिडिया प्रभारी पं संजय शर्मा (पत्रकार ) ने दी ।

सादर प्रकाशनार्थ
दैनिक /सांध्य /साप्ताहिक
समाचार पत्र /
दिनांक 14 मई 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *