मनावर थाना(धार) में भीड़ के साथ मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने किया पथराव

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) धार जिले के मनावर थाना अंतर्गत उमरबन चौकी पर भीड़ के साथ मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, पुरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है जिसमे प्रेम प्रसंग के चलते ग्राम सूलीबयड़ी के युवक युवती ने 15 दिन पहले भागकर शादी कर ली थी शादी करने के बाद दोनो लापता हो गए थे, आज उमरबन पुलिस ने युवती को बरामद किया था इस दौरान युवक-युवती दोनों पक्षों के लोग पुलिस चौकी पर जमा हो गए, इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया, बचाव में हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने टियर गैस छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया, पथराव में दो पुलिसकर्मीयो के जख्मी होने की भी सूचना है, इस पूरे मामले में धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने 18 नामजद लोगो सहित 15 से 20 अन्य लोगों पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियो पर सख्त कार्यवाही करेगी..

बाइट- आदित्य प्रताप सिंह, धार एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *