पीथमपुर की कुसुम हेल्थकेयर ने जिले को दिए 59 लाख की लागत के 50 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर –  पीथमपुर को विधायक निधि से मिले करीब 20 लाख के आवश्यक मेडिकल इक्यूपमेंट्स

पीथमपुर की कुसुम हेल्थकेयर ने जिले को दिए 59 लाख की लागत के 50 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर

कुछ दिन पूर्व मेडिकल किट देने के साथ ही कन्संट्रेटर भी देने का कह गए थे
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) जिला प्रशासन कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आगामी तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी के तहत आवश्यक संसाधन,इक्यूपमेंट व मेडिकल किट की व्यवस्था की जा रही है। जिले के उद्योगपति भी आगे आकर सहयोग कर रहे है। कुछ दिन पूर्व पीथमपुर की कुसुम हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड ने बगैर कहे जिला प्रशासन को लगभग 15 लाख रूपए की लागत की 10 हजार मेडिकल किट उपलब्ध कराई थी।इस दौरान उन्होने 50 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीने भी देने का कहा था।सोमवार को उन्होंने लगभग 59 लाख रुपये की लागत के हाई क़्वालिटी के 50 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह द्वारा सीएमएचओ को ये मशीने सौपी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कुसुम फार्मा के एमडी ने पिछले हफ्ते 10 हजार किट उपलब्ध कराए थे। तभी उन्होंने प्रोमिस किया था कि हाइ क़्वालिटी के 50 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीने है, जो अमेरिका से इम्पोर्ट किये गए है। यह पूरी सामग्री लगभग 59 लाख रुपए की है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि उन्होंने बगैर प्रशासन की रिक्वेस्ट के स्वयं आगे आकर यह पूरी तैयारी की है और समय पर यह पूरी सामग्री उन्होंने उपलब्ध कराए है। सभी कम्पनी आगे बढ़कर आ रही है, पिछले दिनों कई कम्पनिया आई और यह सब मदद के लिए लगातार बढ़कर प्रशासन के साथ आ रहे है। जिसके पीछे सभी को भावना यही है कि धार की जनता जिन्होने अभी इस त्रासदी को झेला है, आगे आने वाले समय मे इस प्रकार की कोई विपत्ति आती है तो हम उसके लिए पूरी तरह से तैयार रहे। कुसुम हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा की महामारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने में मदद करने के लिए जिला प्रशासन को 59 लाख रुपये के 50 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर प्रदान किए। इस साल भारत में कोरोनावायरस संक्रमण का प्रसार विनाशकारी रहा है और मरीज़ों तक आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों और दवाओं की अपर्याप्त पहुंच के कारण कई लोगों की जान गई है। यह समय सभी के लिए एकजुट होने और कोरोना से लड़ने में पूरी कोशिश करने का है। यही कारण है कि हमने जिला प्रशासन को कलेक्टर सर के माध्यम से अभी 50 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और पूर्व में 10 हजार आवश्यक दवा किट प्रदान किए हैं। हमारा पीथमपुर प्लांट के अधिकारियों द्वारा यह आशा करते हुए कि अधिक से अधिक रोगियों को इस वायरस जनित बीमारी के खिलाफ जीतने का मौका मिले। उन सभी देशों में जहां हम काम करते हैं, हम हमेशा अनेक माध्यमों से लोगों को प्रतिकूल परिस्थितियों से उबरने में मदद करने में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और हम हमेशा जरूरतमंद लोगों का समर्थन करने के लिए तैयार रहेंगे। इस महामारी की शुरुआत के बाद से कुसुम हेल्थकेयर अपने कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए कोविड के जोखिमों को कम करने के लिए सुरक्षित और प्रभावी ढंग से संचालन करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली दवा की वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
रहा है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट शिवांगी जोशी, सीएमएचओ डॉक्टर जितेंद्र चौधरी भी उपस्थित थे।

 

पीथमपुर को विधायक निधि से मिले करीब 20 लाख के आवश्यक मेडिकल इक्यूपमेंट्स
सभी लोग कोरोना के बचाव हेतु जारी गाइडलाइंस का पालन करे- विधायक श्रीमती वर्मा
ईश्वर करे कि इन मशीनों की किसी को जरूरत ही न पड़े- कलेक्टर श्री सिंह
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) सभी लोग कोरोना के बचाव हेतु जारी गाइडलाइंस का पालन करें तथा शासन द्वारा समय समय पर जारी आदेशों को मानें। बे बजह घरों से बाहर न निकले, घर पर ही रहें। उक्त बातें विधायक नीना विक्रम वर्मा ने पीथमपुर में आवश्यक मेडिकल इक्यूपमेंट्स वितरित करते वक्त कहीं। ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व विधायक ने अपनी विधायक निधि से पीथमपुर को करीब 20 लाख रुपए मेडिकल इक्यूपमेंट्स के लिए जारी की थी।उक्त राशि से खरीदे गए वेंटिलेटर, बाइपेप मशीनें, मल्टी मोनिटर आदि इक्यूपमेंट्स पीथमपुर के स्वास्थ्य अमले को सौपे। इस अवसर पर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, एसडीएम दिव्या पटेल, संजय वैश्नव आदि मौजूद थे।
विधायक श्रीमती वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा हम सभी जानते है स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए विभिन्न संसाधनों की आवश्यकता होती है। इस महामारी ने हमें इसका एहसास करा दिया।जिस तरह ये वैश्विक महामारी फैली है उससे बचाव के लिए स्वास्थ्य की तमाम तरह की चीजो की जैसे-जैसे आवश्यकता हुई, हमने उनकी पूर्ति करने की कोशिश की है। फिर चाहे वो विधायक निधि से हो, सीएसआर से और कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के सहयोग से तत्काल स्वीकृति कराते हुए संसाधनों की पूर्ति कर पा रहे है। जिला अस्पताल में भी काफी संसाधनों की पूर्ति की गई है। अगामी समय में तीन आक्सीजन प्लांट जिला अस्पताल में होगें । हमारे पास वेंटिलेटर व 64 जाॅच के संसाधन है। आज हम उस श्रेणी में आकर खडे हो गए है, कि मेडिकल काॅलेज के लिए मांग कर सकें। लगातार प्रयास किया जा रहा है कि धार को आप सब के सहयोग से मेडिकल काॅलेज मिल जाए।
कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कहा कि विधायक जी ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार जो भी आवश्यकता है, उसकी पूर्ति की है। पिछले एक साल से देखा जा रहा है कि जिला अस्पताल में जितने हमारे संसाधन है आलमोस्ट सभी की पूर्ति हो गई है। पीथमपुर एक बडा इलाका है और कोविड के द्वारा विधायक जी ने यहाॅ जितने भी जरूरी उपकरण है वह आज उपलब्ध कराए है। लगभग 20 लाख की लागत के सभी उपकरण यहाॅ उपलब्ध कराए है। यह अपने आप में विशिष्ट उपलब्धि है। उन्होंने एलकेम कम्पनी से बात कि है और एक सप्ताह में एम्बुलेंस भी हमारे पास आ जाएगी। उन्होने आश्वस्त किया है कि किसी भी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। पीथमपुर के इन्डस्ट्रियल ऐरिया के लोगो ने जितना बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है, लगभग ढाई करोड की 10 एम्बुलेस, सीबीसी युनिट पूरे जिले में 10 इसके अलावा 300 बेड, 500 गद्दे इतने संसाधन उन्होने उपलब्ध कराए है कि डही से लेकर कुक्षी, मनावर ,सरदारपुर, बदनावर में सुविधाएं जुटाई गई हैं । मुझे विश्वास है कि पीथमपुर के नागरीक और उद्योगिक ईकाया सब के सहयोग से व जनप्रतिनिधियों सहयोग से हम धार को कोरोना से मुक्त करने में सफल हो पाएगे। जो एक समय पीक पर 300 केस चल रहे थे आज केवेल 30 पर आ गए है। जनता कर्फ्यू के नाते यह बात संभव हो पाई हैं। पुनः आप सब से अनुरोध करूँगा कि आत्म संयम ही इससे बचाव का सबसे बडा उपाय है। सोशल डिस्टेंसिंग और मस्क लगाने का पालन करना अति आवश्यक है। उसके बाद ही हम करोना से पूरी लडाई जीत पाएगे। आज हमारी पाॅजीवीटी रेट 5 प्रतिशत के नीचे आ चुकी है और जैसे ही मध्यप्रदेश शासन के निर्देश होंगे व हमारी जो क्राईसीस मेनेजमेंट की कमेटी है उसमें हम विचार कर शीध्र निर्णय लेंगे और उम्मीद है कि नया महीना शुरू होने के साथ एक- एक करके चीजे अनलाॅक होगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा की ब्लेक फंगस को लेकर हमने जिला अस्पताल में तैयारियाॅ शुरू कर दी है। हाई लेवल कमेटी की बैठक की है। डाॅक्टर्स की हमने टीम बनाई है, 2-3 प्रायवेट बहुत अच्छे डॉक्टर्स हमारे पास है, उनसे हमने कन्सटेल्सी के लिए सम्पर्क किया है। 20 बेड बच्चों का यूनिट लगभग तैयारी पर है, उसकी सभी सामग्री लगभग 2-3 दिन में भोपाल से आ जाएंगे। पोस्ट कोविड सेंटर हमने तैयार कर लिया है। नेजल इन्डोस्कोपी के लिए मशीन की हमने रिक्वारमेंट डाल दी है। बहुत जल्दी ही हमारे संसाधन तैयार हो जाएगे और इससे लड़ने के लिए हम पूरी तरह से तैयार है। ईश्वर करे कि इन मशीनों की किसी को जरूरत ही न पड़े। हम मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग से इसको नियंत्रित कर पाए तो बहुत खुशी की बात है।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जिले में रिकार्ड खरीदी की है तीन लाख तीस हजार मेट्रिक टन की खरीदी की गई है। आज हमारा एक-एक बोरा गेंहू गोदाम में पहुॅच गया है। एक भी बोरा इस बार भीगने नही दिया है। जो खाद बीज और बाकी कि आवश्यकता है, किसानो के लिए दुकानों को 12 बजे तक भी खोला है और लोगो को होम डिलेवरी के लिए भी सुविधा दी है। इस पूरे क्रायसीस के दौरान हमने राशन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई। म.प्र शासन के निर्देश पर 5 माह का निःशुल्क राशन 15 लाख परिवारों को प्रदाय कराया गया। उसमें भी 90 प्रतिशत लोगो ने इसे प्राप्त कर लिया है। जिनके पास कार्ड व पर्ची नहीं थी उनके भी आवेदन लेकर हमने उनको राशन उपलब्ध कराया है।कार्यक्रम में राजपूत समाज द्वारा भी अस्पताल हेतु दस बिस्तर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *