धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने हस्ताक्षर कर किया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ – मिलेगी मोबाइल वैक्सीन वैन की सौगात – जिला अस्पताल को मिली एंडोस्कोपी मशीन

धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने हस्ताक्षर कर किया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) विश्व तंबाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर आज हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने हस्ताक्षर कर किया। उक्त दिवस का उद्देश्य युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं बढ़ती हुई तंबाकू सेवन, धूम्रपान की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए तंबाकू एवं बीड़ी, सिगरेट के दुष्परिणामों से उन्हें अवगत कराना है। तंबाकू एवं गुटखा, बीड़ी सिगरेट के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति से युवाओं एवं जन सामान्य को कैंसर और टीबी की बीमारियों से बचाया जा सके। तंबाकू, धूम्रपान के सेवन की रोकथाम के लिए वातावरण निर्माण हो सके। वर्तमान में कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत किसी प्रकार का आयोजन, समारोह आयोजित किया जाना संभव नहीं है। इसलिए जिला चिकित्सालय परिसर में शपथ लेकर उक्त दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर जिला महामारी नियंत्रण अधिकरी डॉ संजय भण्डारी ने बताया कि तंबाकू एवं धूम्रपान के कारण प्रतिवर्ष देश में बडी संख्या में लोग अकारण काल के ग्रास बन रहे है। बडी संख्या में लोग इनके सेवन से कई गंभीर बिमारियों के शिकार हो रहे है। इसलिए तम्बाखू और धूम्रपान से दूर रहकर स्वस्थ्य रहे। तंबाकू सेवन व्यक्ति को अंदर से नष्ट कर देता है। तंबाकू सेवन की आदत छोड़ने के लिए टोल फ्री नंबर-1800112356 पर कॉल कर सकते हैं। इस बात के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। यह भी की धूम्रपान करने वालों में कोरोना के गम्भीर लक्षणों का खतरा भी बढ़ जाता है यह जानना आवश्यक है।

मिलेगी मोबाइल वैक्सीन वैन की सौगात
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) प्रदेश के औद्योगिक नीति और निवेश संवर्धन एवं जिले के कोविड प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 4 जून को मोबाइल वैक्सीन वैन का लोकार्पण करेंगे। वैक्सीन वैन के आने से जिले के दूरदराज के ग्रामीण इलाकों, सड़क के किनारे के ढाबों आदि क्षेत्र को वैक्सीन के लिए कवर किया जा सकेगा। सोमवार को कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, सीएमएचओ डॉ जितेंद्र चैधरी, सिविल सर्जन डॉ अनसूया गवली ने वैन का अवलोकन कर उसकी उपयोगिता को समझा। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि वैन में माइनस 20 डिग्री तक सेंटीग्रेड तक टेंपरेचर मेंटेन हो जाता है। इससे वैक्सीन लाने ले जाने में आवश्यक कोल्ड चेन बरकरार रहती है।

जिला अस्पताल को मिली एंडोस्कोपी मशीन
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) विधायक नीना वर्मा की पहल पर जिला अस्पताल को एंडोस्कोपी मशीन प्राप्त हुई है। सोमवार को धर एडीम सलोनी सिडाना की मौजूदगी में चिकित्सकों द्वारा मशीन का डेमू देखा गया। सिविल सर्जन डॉक्टर अनुसूया गवली ने बताया कि एंडोस्कोपी एक ऐसी परीक्षण प्रक्रिया होती है, जिसकी मदद से शरीर के अंदरूनी अंगों और वाहिकाओं आदि को देखा व उनको संचालित किया जाता है। शरीर के अंदरूनी अंगों को देखने के लिए इस प्रक्रिया में एक विशेष उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है। इस उपकरण की मदद से शरीर के अंदर कोई बड़ा चीरा लगाये बिना ही अंदरूनी अंगों को देखा जा सकता है।एंडोस्कोपी एक प्रक्रिया होती है, जिसमें एक ‘एंडोस्कोप’ नाम के उपकरण का इस्तेमाल करते हुऐ शरीर के अंदरूनी अंगों की जांच की जाती है।
एंडोस्कोप एक लंबी, पतली और लचीली ट्यूब होती है, जिसके एक सिरे पर एक लाइट और एक कैमरा लगा होता है। कैमरा की मदद से ली गई तस्वीरें कंप्यूटर स्क्रीन पर भेजी जाती हैं। चिकित्सकगण इसके माध्यम से बीमारी का सटीक निदान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *