सेवा भारती धार द्वारा कोरोना काल में मृत ज्ञात व अज्ञात व्यक्तिओ का अस्थि विसर्जन किया किया गया

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) सेवा भारती धार द्वारा कोरोना काल में मृत ज्ञात व अज्ञात व्यक्तिओ का अस्थि विसर्जन किया किया गया। इस कोरोना काल में जिले के अनेक लोग इस काल के आगोश में समा गए हैं, उसमे कई ऐसे भी दिवंगत रहे जिनका अंतिम संस्कार भी करने कोई परिजन नही पहुँचा तो सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने अंतिम संस्कार करने का निर्णय लेते हुए सोमवार को किया गया। उसमे बहुत से ऐसे भी है जिनकी अस्थि विसर्जन करने उनके परिवारजन भी नही आए, करीब 40 बन्धु भागिनियो की अस्थियां आज भी विसर्जित होने के इंतज़ार करती रही। सेवा भारती ने सभी की अस्थिया न केवल संभाल के रखी वरण उन सभी ज्ञात अज्ञात मृत व्यक्ति के आत्मा की शांति हेतु अस्थि विसर्जन विधिपूर्वक नर्मदा जी पर किया गया। इस हेतु सोमवार प्रातः 8.30 बजे धार मुक्तिधाम में अस्थि कलश का पूजन कर धार नगर में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अस्थि रथ लेकर सेवा भारती टीम खलघाट पहुंची, जहां पर विधिवत पूजन करने के बाद नर्मदा में प्रवाहित किया गया। इस दौरान जिला सह संघचालक चंद्रभूषण महाजन, प्रान्त धर्म जागरण संयोजक अभिषेक गुप्ता, विभाग धर्म जागरण संयोजक गोपाल शर्मा, विभाग प्रचार प्रमुख अरविंद चौधरी, जिला प्रचारक अंकित,भोज उत्सव समिति अध्यक्ष राजेश शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, लालू सोनी, गोविंद शर्मा, बंटी राठौर, श्रीश दुबे, नीलेश परमार, बसुधीर वाजपेयी, अनिल गेहलोत, श्याम बाबा आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकरी सेवा भारती सेवा समिति के सचिव देवेंद्र सोनाने द्वारा दी गई।
———————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *