बीस हजार से अधिक नीम वृक्ष लहलहाए,घांस भी होने लगी – राजगढ़ नगर में बुधवार-गुरूवार की रात्रि को एक सूने मकान को बदमाषों ने निषाना बनाते हुए 11 लाख नगदी सहित करीब चार लाख की ज्वलेरी और आभूषणों पर हाथ साफ किया है।

 

बीस हजार से अधिक नीम वृक्ष लहलहाए,घांस भी होने लगी
कलेक्टर श्री सिंह ने पीठ थपथपाई
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) क्या आप कल्पना भी कर सकते हैं कि पथरीली जमीन और चट्टानों से घिरे, पहाड़ पर भी कोई पेड़-पौधे पनप सकते हैं। लेकिन यह सम्भव हुआ है धामनोद के निकट कुंदा पहाड़ी पर और करीब साल भर पहले लगाए गए तकरीबन 20 हजार नीम के पौधे अब आदमकद हो चुके हैं। स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा उन्हें लगातार पानी दिया गया, देखभाल की गई तो पौधे लहलहा उठे। और तो और घांस भी होने लगी। अब इससे इस पहाड़ी की छटा सुहानी हो गई है।
कलेक्टर आलोक कुमार सिंह बुधवार को यह वृक्षारोपण देखने पहुंचे। उन्होने करीब 24 हेक्टेयर की पहाड़ी पर मनरेगा के तहत किए गए इस अनूठे कार्य पर स्थानीय सरपंच गीताबाई कटारे और मजदूरों की पीठ थपथपाई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष वशिष्ठ भी मौजूद थे। ग्रामीगों की पर्यावरण सहेजने की ललक और जुनून की बदौलत ही इस वीरान और बंजर पहाड़ी का रूप बदल गया है। यहां पर लगभग दो हजार कंटूर ट्रेंच और दो परकोलेशन टैंक के जरिए पानी सहेजने की भी कवायद की गई है। इसी पहाड़ी पर एक पोषण वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। पहाड़ी पर एक गौशाला का निर्माण भी किया जाएगा इसके चलते एक चारागाह भी विकसित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्री वशिष्ठ ने यहां पर पौधरोपण भी किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यहां लगी घास के बीज मंगवाए जाएं ताकि वृक्षारोपण की दूसरी साइट पर भी इन्हें लगाए जा सके। यहां एसडीएम राहुल चैहान, आरईएस के सहायक यंत्री राहुल वर्मा,सीईओ जनपद राजेन्द्र पालनपूरे उपस्थित थे।

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) राजगढ़ नगर में बुधवार-गुरूवार की रात्रि को एक सूने मकान को बदमाषों ने निषाना बनाते हुए 11 लाख नगदी सहित करीब चार लाख की ज्वलेरी और आभूषणों पर हाथ साफ किया है। मामले को लेकर परिजनों द्वारा पुलिस थाने पर प्रकरण दर्ज कराया गया। जानकारी के मुताबिक ओल्ड हाइवे पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रहने वाले ठेकेदार सतीष शर्मा के यहां चोरों ने बिती रात्री वारदात को अंजाम दिया। सतीष शर्मा अपने परिवार के साथ आलीराजपुर गए हुए थे एवं घर पर ताला लगा देख चोरों ने बुधवार-गुरूवार रात्रि को मौका पाते ही दरवाजे की शाॅकल को तोड़कर अंदर घूसे एवं दो अलमारी, तिजौरी और शोकेस को खंगालकर 11 लाख नगदी सहित करीब चार लाख के सोने-चांदी के आभूषण एवं 20 नग चांदी के सिक्के ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह एसडीओपी आरएस मेड़ा ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया। वही डाॅग स्क्वायड टीम के प्रधान आरक्षक वसंतसिंह सिसौदिया एवं एफएसएल अधिकारी गणेष पाटीदार भी मौके पर पहुंचे थे। टीम द्वारा उक्त घर में डाॅग को घुमाया गया। इसके बाद डाॅग हाईवे होते हुए करीब आधे किमी दूर संजय काॅलोनी तरफ पहुंचा था। इसी आधार पर राजगढ़ पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ की गई हैं। बहरहाल, मामले को लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैं। ठेकेदार शर्मा ने बताया की मजदूरों के देने के लिए उन्होंने घर में रूपये रखे थे जो बदमाश चुराकर ले गए है।
मामले में एसडीओपी आरएस मेड़ा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। मामले को लेकर राजगढ़ थाने पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।

 

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) जिले के बहुचर्चित श्री राजेंद्रसूरी साख सहकारी संस्था मर्या. राजगढ़ में हुए गबन के मामले में इंदौर एसटीएफ ने बुधवार को सुरेश तातेड़ को इंदौर से गिरफ्तार कर राजगढ़ पुलिस को सुपुर्द किया था। आज राजगढ़ पुलिस ने तातेड़ को सरदारपुर न्यायालय पेश किया। न्यायालय ने 3 दिन की पुलिस रिमांड दी है। पुलिस थाना राजगढ़ के एसआई एझेड खान ने बताया कि आज आरोपी सुरेश तातेड़ को न्यायालय पेश किया गया था। माननीय न्यायालय ने विवेचना में अभियोजन से सम्बंधित दस्तावेज प्राप्त करने हेतु 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। 13 जून को वापस न्यायालय पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *