धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सीएम हेल्पलाईन और अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण समय सीमा मै निपटाने के आदेश दिए – टीआरआईएफ द्वारा एसीटीजीआरएएनटी के सहयोग से कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनावर के लिए दिए गए 10 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर मषीने कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीतेन्द्र चैधरी को आज कलेक्ट्रेट परिसर में सौंपी।

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) अनुकम्पा नियुक्ति के लिए सभी विभाग आवेदको से आवष्यक दस्तावेज एकत्र कर प्रकरण तैयार किए जाए। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में किसी भी स्थिति में टाॅप पाॅच के पायदान से नीचे नहीं पहुॅचे। निम्न गुणवत्ता वाले जवाब तथा नाॅट अटेंडेड शिकायतों पर विशेष ध्यान देकर उनका संतुष्ठिपूर्ण निराकरण किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में अगले एक सप्ताह में अच्छी पोजीशन पर पहुॅॅचने का लक्ष्य निर्धारित करें। पहले की तरह विभागवार निम्न गुणवत्ता तथा नाॅट अटेंडेट प्रकरणों को जवाब के लिए एक कलेण्डर जारी कर निर्धारित संख्या में विभाग को बुलाकर जवाब डालकर शिकायतों का निराकरण किया जाए। इससे शिकायतों की संख्या में काफी प्रभाव पड़ता है। उन्होने कहा कि वित्त विभाग आगामी एक सप्ताह में अपनी शिकायतों का निराकरण करना सुनिष्चित करंे। खाद्य विभाग सभी पंचायत में मुफ्त खाद्यान्न वितरण संबंधी योजना का फ्लेक्स लगवाए जिससे लोगों को इसके बार में पता चल सके। इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करवाए।
लापरवाही करने पर दे शोकाज नोटिस
कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपने विभाग के कोविड के दौरान मृत हुए कर्मचारियों के प्रधानमंत्री बीमा योजना के प्रकरण तैयार कर शीघ्र भेजे । जिससे कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को बीमा योजना का लाभ मिल सके। इस कार्य को पूरी गंभीरता से करे इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इसमें जिन अधिकारी कर्मचारियों के कारण ये प्रकरण लंबित हुए है उन्हे शोकाज नोटिस दिया जाए। अपने कोविड के दौरान मृत कर्मचारियों को अपने परिवार का सदस्य समझे और उनके प्रकरण तैयार किए जाए। मानव अधिकार आयोग के प्रकरणों का जवाब समय सीमा में दिया जाए। टीएल के पुराने लंबित प्रकरणों का आगामी एक सप्ताह में निराकरण किया जाए। जिले में खाद तथा बीज की कही भी कमी नहीं होना चाहिए। अमानक खाद, बीज विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहें। सभी डीपो में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे समितियों का एक चार्ट बनाया जाए जिससे वहाॅ कितनी मात्रा में उर्वरक है उनकी प्रतिदिन की जानकारी भेजी जाए। उर्वरक के डेली मुवमेंट की जानकारी दे। डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे यह सुनिष्चित किया जाए।
हेल्पलाईन के प्रकरणो की विस्तार से समीक्षा की
पीडब्ल्यूडी तथा पीएचई विभाग जल जीवन मिशन के लिए साथ में इन्सपेक्शन करें, जिससे किसी भी स्थिति में रोड को काट कर पाईप लाईन लगाने की आवश्यकता न पडे। इसके लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया जाए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत बचे हुए स्कूल, आगनवाडी तथा अस्पताल को भी इसमें शामिल किया जाए। बैठक में उन्होने राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, उद्यानिकी, शिक्षा, वन विभाग, आदिवासी जन जातीय कार्य विभाग के सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणो की विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि इन शिकायतों का शीघ्र निरकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के पहला व दूसरे टीकाकरण का सर्टिफिकेट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक के पूर्व जिले में कोरोना महामारी के कारण दिवंगत हुए शासकीय सेवकों तथा नागरिकों को दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ, अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) टीआरआईएफ द्वारा एसीटीजीआरएएनटी के सहयोग से कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनावर के लिए दिए गए 10 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर मषीने कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीतेन्द्र चैधरी को आज कलेक्ट्रेट परिसर में सौंपी। संस्था द्वारा आशा कार्यकर्ता तथा ग्राम संगठन की जागरूक महिला व युवाओं को 320 ओक्सीमीटर उपलब्ध करवाए जा रहे है।
संस्था की मैनेजेर पल्लवी जैन ने बताया कि टीआरआईएफ ट्रांस्फार्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन संस्था महिला समूहों के अभिसरण के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं अधिकार, कृषि तथा युवाओं के क्षेत्र में धार जिले के मनावर विकासखंड में विगत तीन वर्षो से कार्यरत है। संस्था मिशन अन्त्योदय अंतर्गत के साथ मिलकर मनावर विकासखंड की 60 पंचायत के 78 ग्रामों में कार्य कर रही है। विकासखंड स्तर के अमले के साथ मिलकर संस्था के सदस्यों द्वारा ग्राम स्तर पर ग्राम संगठन की दीदियों, ग्राम संकट प्रबंधन समिति तथा युवाओं को कोविड सुरक्षा तथा बचाव पर प्रशिक्षण एवं टीकाकरण के लिए जागरूकता की मुहिम भी प्रारंभ की है। जिसके पहले चरण के रूप में ग्राम स्तर पर जागरूकता रथ निकाला गया। वर्तमान में सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण एवं “मै, मेरा परिवार और मेरा गाँव” के लक्ष्य के साथ ग्राम संगठन की दीदियो के माध्यम से मनावर के समस्त कार्यकारी ग्रामो में टीकाकरण जागरूकता हेतु कार्य प्रारंभ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *