डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का बयान, मुझे और साथियों को जान से मारने की धमकी-देखें VIDEO

बैतूल जिले में आमला से भोपाल तक न्याय पद यात्रा पर निकली डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है और पुलिस इस संबंध में FIR नही लिख रही है

निशा ने कहा कि कल से हमे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हमारी न्याय पद यात्रा बगडोना से रात्रि 9 बजे के बाद कोलगाँव की ओर ग्रामीणों के साथ पैदल जा रहे थे तभी हमे दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे जो दो दिन से हमारा पीछा कर रहे है। पेड़ो के पीछे खड़े होकर हमारा वीडियो बना रहे थे और हमारी यात्रा के आगे पीछे चल रहे थे। जब हमने दौड़ के इनको ग्रामीणों के साथ पकड़ा तो ये अपनी पहचान बताने में इधर उधर के बहाने बनाने लगे।

जैसा कि आप सब को पता है कल ही हमारे साथी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। TI सारणी को मैने अभी सूचित किया है।

मैं शासन प्रशासन से निवेदन करती हूं कि तत्काल इन पर कारवाई की जाए या भविष्य में हमारे साथी यात्रियों के साथ कुछ गलत होता है तो पूरा प्रशासन और मध्य प्रदेश शासन इसका जिम्मेदार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *