गर्दन चटकाने की आदत पड़ सकती है भारी, डॉक्‍टर ने बताई हैरान कर देने वाली वजह

आपने देखा होगा कि जब भी हम हेयर कट के लिए सैलून जाते हैं तो कटिंग के बाद नाई गर्दन को हल्‍का सा झटका देते हैं. इससे इससे गर्दन चटकने की हल्‍की सी आवाज आती है. इससे काफी राहत मिलती है. जब भी आप लंबे समय तक कंप्‍यूटर पर काम करते हैं तो इस तरह गर्दन चटका लेने से अकड़न खत्‍म हो जाती है. बहुत सारे लोग ऐसा करते हैं, लेकिन एक डॉक्‍टर ने इसे लेकर चेताया है. उनके मुताबिक, गर्दन कभी नहीं चटकानी चाहिए. उन्‍होंने इसकी वजह भी बताई है.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, चिक‍ित्‍सा एक्‍सपर्ट और एमडी एवर एरियस ने टिकटॉक पर लोगों ने इसके नुकसान बताए. एर‍ियस अक्‍सर ऐसे वीडियोज शेयर करते हैं, जिनमें चिक‍ित्‍सा संबंधी मिथक का जवाब होता है. उन्‍होंने कहा, एक बार 20 साल की एक मह‍िला ने अपनी गर्दन दो बार चटकाने और एक झटके की आवाज सुनने की कोश‍िश की. नतीजा ‘बहुत दर्द’ होने लगा और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा. इमरजेंसी में ले जाना पड़ा. क्‍योंकि जांच के बाद हमने पाया कि उसे सर्वाइकल कंप्रेशन फ्रैक्चर हो गया था.

गर्दन कुछ ज्यादा ही मुड़ गई

डॉक्टर ने बताया, मह‍िला हाइपरमोबिलिटी सिंड्रोम का श‍िकार थी. इस वजह से उसका शरीर काफी लचीला था. और जब उसने गर्दन को खींचा तो गर्दन कुछ ज्यादा ही मुड़ गई और कंप्रेशन फ्रैक्चर हो गया. अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑर्थोपेडिक सर्जन के अनुसार, एक मामूली फ्रैक्चर का इलाज करने के लिए 6 से 8 सप्ताह तक सर्वाइकल ब्रेस पहनना होता है. जबकि अधिक जटिल फ्रैक्चर के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है. गर्दन चटकाने से कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं. उन्होंने कहा, अगर आप किसी वैद्य के पास जाते हैं और अपनी गर्दन चटकवाते हैं, तो खुद को खतरे में डाल रहे हैं. आपको स्‍ट्रोक हो सकता है. धमन‍ियां फट सकती हैं.

उसका दिमाग सुन्‍न हो गया

2019 में स्ट्रेचिंग के दौरान गर्दन में चोट लगने के बाद एक शख्‍स को स्ट्रोक आ गया था. एक पॉप संगीत सुनने के बाद ओक्लाहोमा में एक शख्‍स ने इतनी तेजी से गर्दन झटका कि उसका दिमाग सुन्‍न हो गया. वह चलने फ‍िरने में असमर्थ हो गया. यहां तक क‍ि उसे लंबे वक्‍त तक अस्‍पताल में रहना पड़ा. डॉक्टरों ने उसे बताया कि जब उसने अपनी गर्दन चटकाई, तो उसने इसे इतनी तेज़ी से मोड़ दिया था कि गलती से अपनी गर्दन से मस्तिष्क तक जाने वाली रक्त वाहिका को तोड़ दिया था, जिसके कारण स्ट्रोक हुआ. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन फ्रांसिस्को में आधारित एक अध्ययन में यह भी पाया गया कि आपकी गर्दन फटने से स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *