Gujarat Viral Video: आवारा जानवर हमारे लिए खतरा बन सकते हैं और इसका सबूत है गुजरात से आ रहा वीडियो। इस वीडियो में स्कूटी सवार लड़के पर गाय ने हमला कर दिया है। हमला ऐसा है कि लड़का बुरी तरह घायल हुआ है

आवारा जानवरों पर लगाम कसने की है जरूरत
राह चलते अगल बगल से कोई जानवर निकल जाए तो सावधानी जरूर बरतिएगा। ये कभी भी हमला कर सकते हैं। यकीन करने के लिए आपको वायरल वीडियो देखना होगा। इस वीडियो में एक लड़के पर भारीभरकम गाय ने हमला किया है। इस हमले में लड़का बुरी तरह घायल भी हुआ है।
परेशान भी नहीं किया

अक्सर लोग सड़क चलते जानवरों को परेशान करते हैं और इस वजह से भी जानवर लोगों पर हमला कर देते हैं। लेकिन इस वीडियो में दिख रहे लड़के ने ऐसा कुछ नहीं किया था। वो स्कूटी चलाते हुए घर के बाहर आकर रुका था बस।
पहले स्कूटी गिराई

बगल में खड़ी गाय ने पहले स्कूटी गिराई फिर लड़के पर हमला कर दिया। लड़का जमीन पर गिरा तो गाय ने हमला और तेज कर दिया। सड़क के एक तरफ से दूसरे तरफ तक लड़का घसीटता रहा लेकिन गाय नहीं रुकी।
आसपास के लोगों ने बचाया
गुजरात के राजकोट का वीडियो है 👇
छुट्टा जानवर ने स्कूटी सवार पर अचानक हमला कर दिया. लोगों ने बहुत कोशिश की तब जाकर जान बच पाई.
छुट्टा जानवरों के रूप में सड़कों पर मौत घूमती है. कब आ जाए, पता नहीं.pic.twitter.com/T6EerD3q0Q
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) April 3, 2026
आखिरकार आसपास के लोगों ने डंडे मारकर और पानी फेंककर लड़के को गाय से बचा लिया। ये वीडियो सच में परेशान करने वाला है।
रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

ये वीडियो देखकर लोग मान रहे हैं कि इस 3 मिनट के वीडियो में रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक यूजर ने इसे भयावह भी माना है। हालांकि लोग आवारा पशुओं के रखरखाव की बात भी कर रहे हैं।