इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए छात्र ने बनाया फर्जी AI वीडियो: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विमान लैंडिंग का झूठा दावा, नरसिंहपुर से आरोपी अभी पटेल गिरफ्तार; BNS धारा 170 में कार्रवाई, कान पकड़कर माफी—ASP की AI दुरुपयोग पर सख्त चेतावनी

जबलपुर में एक वीडियो सामने आया, जिसमें हवाई जहाज रेलवे स्टेशन पर लैंड कर गया। वीडियो में एक युवक बता रहा है कि पायलट को रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है

अपने किए की मांफी मांगता अभी।

जबलपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घटना का खंडन करते हुए मामला पुलिस को सौंपा। डुमना पुलिस चौकी पुलिस ने वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की तलाश शुरू की और आखिरकार रविवार को उसे नरसिंहपुर जिले के विक्रमपुर से पकड़ा। युवक का नाम अभी पटेल है, जो महाकौशल कॅालेज में बीकाम फस्ट ईयर का छात्र है।

पुलिस ने छात्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत मामला दर्ज कर माफीनामा लिखवाने के बाद छोड़ दिया है। पूछताछ के दौरान अभी ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम में फॉलोअर को बढ़ाने के लिए उसने एआई तकनीक से यह वीडियो बनाया था। अभी का कहना है कि दोबारा वह इस तरह की कभी गलती नहीं करेगा।

अभी ने इस तरह से स्टेशन के अंदर दिखाया था हवाई जहाज।

AI जनरेटेड वीडियो से स्टेशन दिखाया अभी पटेल ने एआई जनरेटेड वीडियो में जबलपुर रेलवे स्टेशन दिखाया। फिर ट्रैक पर इंजन खड़ा कर दिया, उसके बगल से एक बड़ा हवाई जहाज भी खड़ा था। दोनों में टक्कर हो गई। वीडियो में अभी पटेल स्वंय कमेंट्री भी करते हुए पूरी घटना बता रहा है।

जबलपुर रेलवे स्टेशन में आज तक कभी ऐसा नहीं देखा गया कि जहाज सीधे पटरियों पर लैंड होगा। सब लोग हैरान थे, वहीं पायलट ने कहा कि एमरजेंसी थी, इसलिए रेलवे स्टेशन में आकर रुक गया, अब यह आगे नहीं बढ़ सकता। ट्रेन भी नहीं चल सकती। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया यात्री विमान अभी पटेल ने इसके बाद एक और 14 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो में युवक बता रहा है कि रेलवे स्टेशन में अदभुत घटना हो गई है। एक यात्री विमान लैंडिंग करते हुए रेलवे ट्रैक पर आकर खड़ा हो गया है। पुलिस मौके पर है और लोगों को दूर रखा जा रहा है। पायलट का कहना था कि तकनीकी खराबी के कारण हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच पाया और रेलवे स्टेशन पर लैंड करना पड़ा।

खेत में भी उतार दिया बड़ा जहाज अभी ने बताया कि वीडियो बनाने के लिए वह या तो अपना कमरा या फिर खेत का उपयोग करता था। अभी ने एक वीडियो में बड़े जहाज को खेत में भी उतारना बताया गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण जहाज को देखने के लिए पहुंचे हैं और वीडियो बना रहे हैं। युवक बता रहा है कि हालात ऐसे हो गए हैं कि भीड़ को पुलिस कंट्रोल नहीं कर पा रही है। रोकने की कोशिश की जा रही है पर भीड़ बढ़ती जा रही है।

एयरपोर्ट एथॉरिटी ने लिया संज्ञान सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहे वीडियो को एयरपोर्ट एथॉरिटी ने संज्ञान में लिया। डायरेक्टर आरआर पांडे ने डुमना पुलिस चौकी को शिकायत देते हुए फौरन सीआईएसएफ की टीम के साथ मीटिंग की। उन्होंने जनता से अपील की है कि लाइक और व्यू पाने के लिए ऐसा कुछ न करें, जो लोगों को परेशानी में डाल दे।

जिसने वीडियो बनाया-उसने माफी मांगी अभी पटेल ने जबलपुर पुलिस के समाने कान पकड़कर माफी मांगी। उसने बताया कि एआई से जनरेट कर यह वीडियो बनाया था, वजह थी की अधिक से अधिक इंस्टाग्राम में लाइक,व्यू और फॉलोअर बढ़ जाएं। अभी ने बताया कि अब वह कभी भी इंस्टाग्राम का उपयोग नहीं करेगा। उसने सभी से यह भी अपील की है कि इस तरह का वीडियो ना बनाएं, जिससे कि जनता उलझन में हो। इस तरह के वीडियो से बड़ी प्राब्लम आ जाती है। अभी ने पहले यूट्यूब से सर्च कर उसने एआई जनरेटेड वीडियो बनाना शुरू किया। पहले-पहले तो फनी वीडियो बनाए, पर उस तरह के वीडियो में व्यूअर अधिक नहीं आ रहे थे। इसी बीच एक वीडियो देखा जिसे कि एआई से एड कर अलग-अलग तरह से बनाया जा सकता है। अभी पटेल ने कबूल किया कि उसने इस तरह के पांच से सात वीडियो बनाए थे। अभी ने पहले यूट्यूब से सर्च कर उसने एआई जनरेटेड वीडियो बनाना शुरू किया। पहले-पहले तो फनी वीडियो बनाए, पर उस तरह के वीडियो में व्यूअर अधिक नहीं आ रहे थे। इसी बीच एक वीडियो देखा जिसे कि एआई से एड कर अलग-अलग तरह से बनाया जा सकता है। अभी पटेल ने कबूल किया कि उसने इस तरह के पांच से सात वीडियो बनाए थे। यूट्यूब पर सर्च कर बनाना शुरू किया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि तकरीबन 6 माह पहले यूट्यूब पर सर्च करते हुए अभी पटेल ने देखा कि विदेश में एक व्यक्ति एआई अप के जरिए हवाई जहाज को कभी प्लेटफार्म पर तो कभी बिल्डिंगों पर उतर रहा है। उसके इस वीडियो को देखने वालों की संख्या मिलियन में पहुंच रही थी। यह वीडियो देखकर भी अभी पटेल ने गूगल में पहले तो ऐप को सर्च किया और उसके बाद फिर इसके जरिए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अभी के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई और जैसे ही उसे लगा कि उसने गलत काम किया है तो उसने फिर अपनी इंस्टाग्राम आईडी से उन वीडियो को डिलीट करना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे।

अपराध की श्रेणी में आते हैं ऐसे वीडियो एएसपी जितेंद्र सिंह ने सभी युवाओं से अपील की है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट टेक्नोलॉजी ,मोबाइल टेक्नोलॉजी यह प्रयोग के लिए है दुरुपयोग के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि आप इसके माध्यम से कोई ऐसा वीडियो या रील क्रिएट करते हैं और उसको वायरल करने का प्रयास करते हैं, जिससे कि आपके लाइक व्यू बढ़ सके तो वह अपराध की श्रेणी में आएगा और आपके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जितेंद्र सिंह ने बताया कि हाल ही में जो वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें एक में प्लेन को रेलवे स्टेशन पर उतरता वह दिखाया गया है, और एक में डायल 100 गाड़ियों का विक्रय दिखाया गया है। दोनों ही प्रकरणों में जबलपुर पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की है।

एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *