योगगुरु रामदेव के डेयरी कारोबार के सीईओ सुनील बंसल का कोरोना से निधन, अस्पताल में थे भर्ती

कोरोना संक्रमण ने पतंजलि संस्था को भी अपनी चपेट में ले लिया । मीडिया सूत्रों के मुताबिक संस्था के डेयरी कारोबार के सीईओ सुनील बंसल का कोरोना से निधन हो गया है।
57 वर्षीय सुनील बंसल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 19 मई को इलाज के दौरान उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ और उनकी मौत हो गई।

डेयरी विज्ञान के स्पेशलिस्ट सुनील बंसल ने 2018 में बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि आयुर्वेद के डेयरी कारोबार का कार्यभार संभाला था। उस वक्त कंपनी ने पैकेज्ड दूध, दही, छाछ और पनीर समेत दूध के अन्य उत्पादों को बेचने की अपनी योजना की घोषणा की थी।

सुनील बंसल को पिछले कुछ दिन पहले ही ईसीएमओ पर रखा गया था। ईसीएमओ या एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन मशीन पर मरीज को तब रखा जाता है। जब उसका दिल और फेफड़े काम करना बंद कर देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *