आखिर मौत के कुछ घंटे पहले सुनील दत्त ने परेश रावल को क्यों लिखा खत

बॉलीवुड स्वर्गीय अभिनेता सुनील दत्त की आज जयंती है। सुनील दत्त की 92वीं जयंती पर आज हम आपको उनके और अभिनेता परेश रावल की गहरी दोस्ती के किस्से के बारे में बताएंगे। संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का किरदार फिल्म संजू में परेश रावल ने ही निभाया था। सुनील दत्त के 76वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही उनका 25 मई 2005 को मुंबई स्थित घर पर हार्ट अटैक से निधन हो गया था। क्या आप जानते हैं कि अपने निधन से कुछ घंटे पहले ही सुनील दत्त ने अभिनेता परेश रावल को एक पत्र लिखा था। 2018 में आई संजय दत्त  की बायोपिक ‘संजू’ में परेश रावल ने सुनील दत्त का किरदार निभाया था. रियल लाइफ में सुनील दत्त और परेश रावल में काफी अच्छी दोस्ती थी और ये बात परेश रावल को सुनील दत्त का लिखा पत्र साबित करता है.

दरअसल, सुनील दत्त ने अपने निधन से कुछ समय पहले, अभिनेता परेश रावल को एक पत्र लिखा था. 2018 में जब संजू रिलीज हुई तब, परेश रावल ने खुद मीडिया के साथ ये किस्सा शेयर किया था और साथ ही अपनी और दिवंगत अभिनेता की दोस्ती के बारे में भी बताया था. यह सुनील दत्त का परेश रावल को बर्थडे पर लिखा बधाई पत्र था. जिस वक्त सुनील दत्त ने परेश रावल को यह पत्र लिखा, वह सांसद थे.

एक संसद सदस्य के तौर पर उनके लेटरहेड वाले पत्र में लिखा था, “प्रिय परेश जी! जैसा कि 30 मई को आपका जन्मदिन पड़ता है, मैं आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करता हूं. ईश्वर आप पर और आपके परिवार पर अपना सर्वश्रेष्ठ आशीर्वाद बनाए रखे.” इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में एक्टर ने बताया कि जैसे ही उन्हें सुनील दत्त के निधन का पता चला, उन्होंने अपनी पत्नी स्वरूप संपत को फोन किया और बताया कि वह घर देरी से आएंगे.

परेश रावल ने आगे कह- ‘तभी मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि सुनील दत्त की तरफ से आपके लिए एक पत्र है. वह कहती हैं कि ये आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए है. तो मैंने कहा मेरा जन्मदिन 30 मई को है. जो कि 5 दिन बाद है. जवाब में स्वरूप ने कहा, लेकिन ये आपके लिए है. इसके बाद उन्होंने पत्र पढ़कर मुझे सुनाया. मैं बहुत हैरान था कि दत्त साहब ने मुझे मेरे जन्मदिन के 5 दिन पहले पत्र क्यों भेजा? हमने इसके पहले कभी एक-दूसरे को किसी भी मौके पर पत्र नहीं लिखा था.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *