पिता धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर सनी देओल ने दिया ये रिएक्शन

बॉलीवुड में अपने एक्शन से पहचान बनाने वाले अभिनेता सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक फिर ‘गदर-2’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। देखा जाए तो इस समय पूरा देओल परिवार सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा रहा है। कुछ दिनों पहले ही सनी के पिता जी यानी की धर्मेंद्र ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। फिल्म में अभिनेता के किसिंग सीन ने धमाल मचा दिया था। अब बेटे सनी ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है।

फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर फैंस के बीच एक बज बना हुआ है। दर्शक 22 साल बाद तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में फिल्म की टीम जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई है। अब हाल ही में, सनी ने अपने पिता के किसिंग सीन को लेकर कमेंट किया है।

सनी ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपने पिता के किसिंग सीन पर कमेंट करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है और वह इतनी सारी फिल्में नहीं देखते हैं। यहां तक कि अभिनेता अपनी खुद की भी नहीं देखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जाहिर तौर पर उन्होंने किसिंग सीन के बारे में अपने पिता से चर्चा नहीं की है।

वहीं, पिछले दिनों हेमा मालिनी ने भी इस पर कमेंट करते हुए कहा था कि वह धरम जी के लिए बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें हर समय कैमरे के सामने रहना पसंद है। वहीं, हाल ही में, अभिनेता ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद इस सीन के बारे में टिप्पणी की थी और कहा था, “यार, ये तो मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है।” करवा लो, वो भी करवा लो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *