रिया के आरोपों पर पहली बार संजना सांघी ने तोड़ी चुप्पी, अपनी सफाई में कही ये बात

 

 

 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को खुलकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने अलग-अलग दिए साक्षात्कार में अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी। रिया ने कहा कि सुशांत खुद पर लग रहे मी टू के आरोपों से बहुत दुखी थे। रिया ने संजना सांघी को लेकर भी सवाल खड़े किए।रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि 2018 में ‘दिल बेचारा’ फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत ने अपनी सह-कलाकार संजना सांघी के साथ दुर्व्यवहार किया। इन आरोपों का सुशांत की मानसिक सेहत पर प्रभाव पड़ा और वे दबाव में रहने लगे। रिया ने अपने इंटरव्यू में आरोप लगाया कि संजना ने करीब डेढ़ महीने बाद इस बात पर सफाई दी कि सुशांत के ऊपर मीटू के जो आरोप लग रहे हैं वो गलत हैं। अब रिया के आरोपों पर संजना सांघी ने चुप्पी तोड़ी है।एक निजी चैनल से बातचीत में संजना सांघी ने रिया चक्रवर्ती के आरोप पर जवाब दिया। संजना ने रिया चक्रवर्ती के देर से सफाई देने के आरोपों पर कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले ही इस मुद्दे पर अपनी सफाई दे चुकी हैं और अब वो रिया के हालिया इंटरव्यू पर कुछ नहीं कहना चाहती हैं।रिया के बयान पर संजना ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो एक महिला होने के नाते मैं काफी कुछ कह चुकी हैं। वास्तव में मैं इस मुद्दे पर अब बात नहीं करना चाहती। मैं इस मुद्दे पर 25 से ज्यादा इंटरव्यू में बोल चुकी हूं और अब मेरे पास कहने को कुछ नहीं है।

‘क्या कहा था रिया ने
रिया चक्रवर्ती ने कहा था, ‘मुझे लगता है कि मीटू के आरोपों ने ही सुशांत पर दबाव बनाना शुरू किया था। उन्हें लगता था कि कोई इसके पीछे है। मुझे नहीं पता वह लोग कौन थे। उन्हें लगता था कि संजना सांघी के पीछे कुछ लोग हैं। यह इंडस्ट्री काफी मुश्किल है। बुलंदियां काफी ऊंची होती हैं और जब आदमी गिरता है तो रसातल में पहुंच जाता है। कुछ चीजों ने उन्हें और उनकी मानसिक हालत पर असर डाला। उसमें से एक Me Too भी है, हालांकि यह आरोप बाद में हट गए थे। वह इस तरह के शख्स नहीं थे। वह बहुत ही रिस्पेक्टफुल इंसान थे। उनकी को-स्टार संजना सांघी इस बात को साफ नहीं कर रही थीं। उन्हें लगता था कि यह सब उनकी दोस्त रोहिणी अय्यर की वजह से है। मैंने यह बात पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय को भी बताई है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *