
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती प्रमुख आरोपी हैं. सीबीआई (CBI) से उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. वर्तमान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी ‘ड्रग एंगल’ की जांच करने के लिए केस में शामिल हो गया. हालांकि, इस सब के बीच, इस मामले में तेजी से अपडेट आ रहे हैं. नया अपडेट दिवंगत एक्टर की मौत से ठीक पहले उनके द्वारा किए गूगल सर्च को लेकर है.
एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत ने जैविक खेती के लिए केरल, हिमाचल प्रदेश और कूर्ग की संपत्तियों के बारे में गूगल सर्च किया था. एक्टर ने अपनी मौत से पहले ‘दर्दनाक मौत’ के बारे में गूगल सर्च नहीं किया था, जैसा कि इससे पहले आई कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था.
सर्च पर कुछ और था मुंबई पुलिस का बयान
सुशांत की मौत की जांच में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस चीफ परमबीर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि सुशांत ने गूगल पर ‘पेनलेस डेथ’ सर्च किया था। हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के मरने का जो वक्त बताया जा रहा है, उस वक्त उन्होंने हिमाचल प्रदेश, केरल और कूर्ग में प्रॉपर्टी सर्च किया था।
रिया ने भी कहा था- कूर्ग शिफ्ट होना चाहते थे सुशांत
अपने इंटरव्यू में रिया भी बता चुकी हैं सुशांत कूर्ग में शिफ्ट होने के बारे में सोच रहे थे। वहीं उनके दोस्त और परिवारवाले भी बता रहे थे कि वह ऑर्गेनिक खेती करना चाहते थे। सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी ने भी ये बात कही थी कि वह ऑर्गेनिक फार्मिंग की प्लानिंग करते थे।
हो सकता है लाई डिटेक्टर टेस्ट
इस केस की जांच में मुख्य गवाहों के बयान आपस में नहीं मैच कर रहे। रिपोर्ट्स हैं कि जांच एजेंसी रिया सहित मुख्य आरोपियों और गवाहों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कर सकती है। सीबीआई ने सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और सैमुअल मिरांडा से कई राउंड पूछताछ की है। रिया से पहले दिन करीब 10 घंटे पूछताछ चली थी। उन्हें दूसरे दिन भी बुलाया गया है।