सुशांत सिंह राजपूत के फ़ैन्स ‘द कपिल शर्मा शो’ को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं ,क्या सलमान संग रिश्ता कपिल को पड़ेगा महंगा?

सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसक ‘द कपिल शर्मा शो’ को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं. इसका कारण यह है कि शो के निर्माताओं में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हैं. फेसबुक पर सोमवार को एक यूजर ने जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत हैशटैग एसएसआर नामक ग्रुप में लिखा, “प्रिय सदस्यों द कपिल शर्मा शो का पूरी तरह से बहिष्कार करें.”

द कपिल शर्मा शो’ का बहिष्कार करो’

एक यूजर ने Justice For Sushant Singh Rajput #SSR नाम के फेसबुक ग्रुप में सोमवार को लिखा, ‘प्यारे सदस्यों ‘द कपिल शर्मा शो’ का पूरी तरह से बहिष्कार करो। डियर SSR फैमिली, ध्यान रखिए कि सलमान खान ‘द कपिल शर्मा शो’ के को-प्रड्यूसर हैं और हमें उनका हर जगह से बहिष्कार करना है। फिल्में ही नहीं बल्कि हर ऐंगल से। तो फिर चलिए अभी से सभी लोग ‘द कपिल शर्मा शो’ का बहिष्कार करते हैं।’

सुशांत की मौत के बाद निशाने पर आए गए बॉलिवुड सेलेब्स

बता दें कि सुशांत की मौत के बाद बॉलिवुड में फैले नेपोटिजम को लेकर बड़ी बहस छिड़ी। अन्य फिल्म सिलेब्रिटीज के अलावा सलमान खान पर भी सुशांत के फैन्स का गुस्सा फूटा। सुशांत की मौत के बाद कई बातें सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि सुशांत नेपोटिजम का शिकार हुए। उनसे फिल्में छीन ली गईं। कहा गया कि स्टारकिड्स के आगे बाहरी लोगों को इंडस्ट्री में पूछा नहीं जाता जिस कारण टैलंटेड लोग पीछे ही रह जाते हैं। इसके लिए लोगों ने बॉलिवुड के एक वर्ग को जिम्मेदार ठहराया जिनमें सलमान के अलावा करण जौहर और कुछ और अन्य सिलेब्रिटीज शामिल हैं।

सुशांत मामले में रोज सामने आ रहे नए ट्विस्ट

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। पहले केस की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। लेकिन बाद में सुशांत के पिता के के सिंह की पटना में एफआईआर के बाद जांच सीबीआई को सौंप दी गई। फिलहाल सीबीआई संबंधित लोगों से पूछताछ कर सबूत इकट्ठे कर रही है। सोमवार को टीम ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से दोबारा पूछताछ की। इसके अलावा मुंबई पुलिस की टीम से भी पूछताछ की गई है।

सलमान संग रिश्ता कपिल को पड़ेगा महंगा?

अब ‘द कपिल शर्मा शो’ को बॉयकॉट किए जाने की मांग के बीच कपिल शर्मा कैसे इसे हैंडल करेंगे यह देखने वाली बात होगी। कपिल शर्मा सलमान को बहुत मानते हैं। कपिल शर्मा जब अपने करियर में बुरे दौर से गुजर रहे थे और ‘द कपिल शर्मा शो’ भी कुछ खास परफॉर्म नहीं कर रहा था, तब सलमान खान ने उनकी मदद की और शो को प्रड्यूस करने लगे। धीरे-धीरे कपिल फॉर्म में लौट आए और उनका शो अब फिर से जादू बिखेर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *