
कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के बाद देश की हालत बेहद खराब हो चुका है। इसके महामारी की वजह से लाखों लोग संक्रमित हो रहो हैं। वहीं हजारों लोग रोज इस महामारी की वजह से अपनी जान गवां रहे हैं। इस महामारी की वजह से मनोरंजन जगत ने भी अपने कई शानदार कलाकारों को खो दिया। इसी बीच अब एक और शानदार एक्टर के निधन के निधन की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ की को-स्टार रही अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन हो गया है वो 47 साल की थीं और कोरोना वायरस से जूझ रही थीं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
जानकारी के मुताबिक, अभिलाषा पाटिल वाराणसी में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन मुंबई वापस लौटने के बाद उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण महसूस हुए। टेस्ट कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वो आईसीयू में एडमिट थीं, लेकिन आखिरी में जिंदगी की जंग हार गईं।
अभिलाषा ने बायको देता का बायको, परवास, तुझा माझा अरेंज मैरेज और ते अठ दिवस जैसी कई मराठी फिल्मों में काम किया था। हिंदी फिल्मों की बात करें तो वो वरुण धवन की बद्रीनाथ की दुल्हनिया, गुड न्यूज, छिछोरे और मलाल में नज़र आई थीं।वो वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ में भी काम कर चुकी हैं। उनके निधन पर इंडस्ट्री में शोक की लहर है।