
केस के प्रमुख गवाहों में से एक नीरज सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में क्या-क्या कहा, जानिए.
कब हुआ था नीरज का पहली बार सुशांत से संपर्क
अप्रैल 2019 में सुशांत सिंह राजपूत के एक परिचित के रेफरेंस से नीरज सिंह को एक्टर के यहां हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम मिला. नीरज के मुताबिक जॉब लगने के बाद वो बीमार हो गया और उसने जॉब छोड़ दिया. लेकिन फिर कुछ ही दिन बाद मई 2019 में वो दोबारा जॉब पर आ गया. सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने नीरज से संपर्क कर दोबारा काम पर वापस बुला लिया.
नीरज के मुताबिक उसने मैंने कैप्री हाइट्स पाली मार्केट वाले एक्टर के घर में काम शुरू किया. नीरज का काम सफाई करना, कुत्तों को घुमाना, चाय और खाना परोसना, और अन्य चीजें जो सुशांत से जुड़ी थीं, उनका ध्यान रखना था. नीरज का कहना है कि जब उसने काम शुरू किया तो रजत मेवाती, सिद्धार्थ पिठानी, आयुष, सैमुअल मिरांडा, आनंदी, सैमुअल हॉकीब, अशोक केशव खासू सुशांत के लिए काम कर रहे थे. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने दिसंबर 2019 में जॉगर्स पार्क, बांद्रा में मो ब्लां अपार्टमेंट में शिफ्ट किया.
क्यों किसी को नहीं पता था कि बेडरूम की चाबियांं कहां थीं?
इस सवाल पर नीरज सिंह ने कहा, “मैं रोज घर की सफाई करता और सुशांत सर का बेडरूम रोज साफ होता था. कई बार जब सुशांत सर बाहर काम के लिए जाते थे तब मैं उनके बेडरूम की सफाई करता था. इससे पहले जब कैपरी हाइट्स में रहते थे तो वह मुंबई से बाहर जाते समय बेडरूम को बंद कर देते थे और किचन में चाबी रखते थे, लेकिन जब से हम मो ब्लां अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए, तब वो चेंज करने के दौरान या रिया मैम के अंदर मौजूद होने के दौरान रूम बंद रहता था. बाकी किसी भी समय कमरों को कभी लॉक नहीं किया जाता था. यही वजह है कि मुझे नहीं पता था कि उनके बेडरूम की चाबियां कहां थीं?
प्रेतबाधा वाला कैप्री हाइट्स?
हाउस कीपर नीरज कुमार ने बयान में कहा, “जब हम कैप्री हाइट्स पाली मार्केट के फ्लैट में ठहरे थे, हमें वॉकी टॉकी सेट दिए गए थे. सुशांत सर हमें फोन करते या वॉकी टॉकी सेट के ज़रिए काम के लिए कहते. एक रात जब मैं सो रहा था, तब वाकी पर मैंने सुना कि “नीरज लाइट बंद कर दो”, मैं सर के बेडरूम की ओर गया और देखा कि वो सो रहे थे और लाइट बंद थी. कुछ समय बाद फिर मैंने वो आवाज सुनी और फिर मैं गया, लेकिन सुशांत सर सो रहे थे. मैं बहुत डर गया और फिर उस रात सो नहीं सका. जब हम वहां थे तो हम लिफ्ट को ऊपर-नीचे जाते हुए सुन सकते थे और कई बार नगाड़े की थाप जैसा शोर सुनाई देता था. इसी वजह से सुशांत सर कुछ दिनों के लिए कैप्री हाइट्स से वाटरस्टोन्स क्लब में शिफ्ट हो गए थे.
सुशांत की मौत के बाद मारिजुआना जॉइंट्स बॉक्स खाली पाए गए
हाउसकीपर की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, सुशांत सर हर हफ्ते घर में आनंदी, रिया, आयुष के साथ एक या दो बार पार्टी किया करते थे. उन पार्टियों के दौरान वे शराब और मारिजुआना सिगरेट लिया करते थे. सैमुअल जैकब सुशांत सर के लिए मारिजुआना सिगरेट को रोल करते थे. कभी-कभी मैं भी जोइंट्स रोल किया करता था. मैंने उनके लिए तीन दिन तक मारिजुआना सिगरेट रोल किए, जो कि सीढ़ियों के पास स्थित कपबोर्ड में एक सिगरेट केस में रखे थे. सुशांत सर के खुदकुशी करने के बाद मैंने देखा मारिजुआना सिगरेट बॉक्स खाली था.
यूरोप टूर और बीमारी
पुलिस को दिए बयान में नीरज ने सुशांत और रिया चक्रवर्ती के 2019 के यूरोप टूर के बारे में भी विस्तार से बताया- “सुशांत सर अक्टूबर 2019 में रिया मैम के साथ यूरोप गए थे. जब वह वापस आए तो वह रिया मै के घर गए और वहां दीवाली भी मनाई. बाद में वह कैप्री हाइट्स वाले घर पर वापस आए तो बहुत कमजोर थे वह एक नए घर की तलाश में थे तो भी बहुत बहुत कमजोर दिख रहे थे. यह वही वक्त था जब सर, रिया के घर पर रहने के लिए गए थे. उसी दौरान सैमुअल ने मुझे बताया कि सर अस्पताल में भर्ती हुए थे. डेढ़ महीने बाद दिसंबर 2019 में, मो ब्लां हाउस किराए पर लिया गया था. तब हम पावना फार्म हाउस में ठहरे थे और मुझे मिरांडा की ओर से घर की सफाई के लिए बुलाया गया था. सर उस वक्त मो ब्लां ब्लॉक में शिफ्ट होने से पहले रिया मैम के घर पर रह रहे थे. जब मैंने सर को देखा तो वह बहुत कमजोर लग रहे थे. उन्होंने तब मुझे बताया था कि वह ठीक नहीं थे और उनका इलाज चल रहा था. तब साहब का ज्यादातर समय घर पर ही बीतता था. वह ताज लैंड्स एंड पर जिम के लिए ही घर से बाहर निकलते थे.
सुशांत के घर पर रिया शिफ्ट
सुशांत के घर रिया कब शिफ्ट हुई, इसको लेकर नीरज ने बयान में कहा, “फिर लॉकडाउन शुरू हो गया. रिया मैम मो ब्लां वाले घर में में शिफ्ट हो गईं, वह सर के साथ रहतीं लेकिन कुछ समय अपने माता-पिता से मिलने के लिए एक या दो दिन के लिए जाती थीं या उनके माता-पिता मिलने के लिए मो ब्लां आ जाते. लॉकडाउन के दौरान, रिया मैम और सुशांत सर दोनों जागते थे और ब्लैक कॉफी पीते थे, टैरेस पर वर्क आउट के लिए भी जाते थे. लंच करने के बाद कभी-कभी वे मुझसे छत पर योगा और म्यूजिक इक्विपमेंट्स रखने के लिए कहते थे. उनके टैरेस से जाने के बाद मैं वहां की सफाई कर देता. केशव रात का खाना बनाता था और फिर साहब सोने चले जाते. यह उनका डेली रूटीन था
वो पांच बड़े सवाल जो सुशांत की मौत से पर्दा उठा सकते हैं उनपर एक नजर डाल लेते हैं-
* पहला सवाल- सीबीआई की जांच में सबसे पहला अहम सवाल ये उठता है कि 14 जून को जब सुशांत सिंह राजपूत को उनके कमरे में मृत पाया गया था उसके पहले क्या हुआ था। उनके मौत से पहले उनसे कौन-कौन मिलने आया था और उनके किस तरह की बातें हुई थी।
* दूसरा सवाल- अब दूसरा सवाल ये उठता है की सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सुशांत डिप्रेशन के मरीज थे और उनका काफी समय से इलाज चल रहा था। ऐसे में सीबीआई ये जानने का प्रयास कर रही है कि मौत से पहले सुशांत का व्यवहार कैसा था।
* तीसरा सवाल- सीबीआई के सामने बड़ी चुनौती ये होगी कि सुशांत ने रात के खाने में क्या खाया था और उन्हें मौत से पहले क्या खिलाया गया था। इसका कारण ये है कि सुशांत के नौकर ने बताया था कि सुशांत ने कमरे में जाने से पहले नारियल पानी पिया था, लेकिन उनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है।
* चौथा सवाल- सीबीआई के लिए ये एक अहम सवाल होगा की सुशांत की मौत के बाद सबसे पहले उनके शव को किसने देखा था। 14 जून को सुशांत के घर का दरवाजा खोलने वाले चाबीवाले ने जिन चार लोगों का जिक्र किया है वो कौन थे और उन्होंने चाबीवाले को लॉक खुलते ही वहां से क्यों भगा दिया और उसे रूम के अंदर कुछ देखने क्यों नही दिया गया।
* पांचवां सवाल- आखिरी सवाल ये है की मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत के शव को किसने उतारा और इस काम में किन-किन लोगों की मदद ली गई थी।