ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से की शादी, भगोड़े बिजनेसमैन ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया इश्क – देखे वायरल तस्वीरें

सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिनों लाइम लाइट में बनी रहती हैं. अपने इंस्टा पर लेटेस्ट फोटो शेयर कर फैन्स को हैरान करती रहती हैं. वहीं हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपने फैन्स के लिए एक ऐसी खबर दी है. जिसे सुन फैन्स हैरान रह गए हैं. हाल ही में सुष्मिता सेन ने की IPLफाउंडर ललित मोदी से शादी की है. दोनों की कई तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैन्स तो इन तस्वीरों को देख हैरान रह गए हैं.

                                             

हाल ही में IPL फाउंडर ललित मोदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की सुष्मिता सेन ललित के साथ बेहद ही रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं. कभी दोनों एक दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं तो कभी कार में घूमते दिख रहे हैं. वहीं एक तस्वीर किसी ईवेंट की नजर आ रही हैं तो वहीं चौथी तस्वीर काफी पुरानी है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ललित भी सुष्मिता को ‘बेटर हॉफ’, कहकर पुकारते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *