सिहोनिया में 25 वर्षीय लवकुश माहौर की संदिग्ध मौत: पत्नी संग सोते समय कनपटी पर सटाकर मारी गई गोली, कमरे में टूटी चूड़ियां मिलीं; भाई ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बोली– प्रथम दृष्टया आत्महत्या

मुरैना में सोमवार देर रात 25 वर्षीय युवक की उसके ही कमरे में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक लवकुश माहौर सूरत (गुजरात) में मजदूरी करता था। 12 दिन पहले बेटे के जन्म की खुशी और होली मनाने घर आया था।

मृतक के कनपटी पर पास से गोली लगी मिली है।

घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर सो रहे थे। रात करीब 3 बजे गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे और कमरे का दरवाजा खुलवाया तो युवक मृत पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। घटना सिहोनिया थाने के सामने वाली गली की है।

पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की आशंका

पुलिस और एफएसएल टीम को जांच के दौरान कमरे में मृतक की पत्नी की टूटी हुई चूड़ियां मिली हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ होगा।डीएसपी विजय भदौरिया के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, क्योंकि मृतक की कनपटी पर गन पाउडर और कार्बन के निशान काफी अधिक मिले हैं, जो बताते हैं कि गोली बिलकुल सटाकर मारी गई है।

मृतक लवकुश

भाई का आरोप- छत के रास्ते पड़ोसी आया, गोली मारकर चला गया

12 दिन पहले लवकुश की पत्नी राखी ने बेटे को जन्म दिया, इसलिए वह अपने घर सिहोनिया आया था। होली के बाद वह वापस जाने वाला था। मृतक के छोटे भाई अनिल माहौर के अनुसार उसके भाई लवकुश को पड़ोसी विक्रम परमार ने गोली मारी है। वह छत के रास्ते आया और मेरे भाई को गोली मारकर भाग गया।विक्रम की चप्पल छत पर भी उतरी मिली है। विक्रम से पिछले साल 6 मार्च 2025 को मेरे चाचा की बेटी की शादी के दौरान झगड़ा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *