SUV चालक ने मचाया कहर, टक्कर के बाद शख्स को दूर तक घसीटा, यू-टर्न लिया और दूसरी कार मे टकरा दी, वीडियो हुआ वायरल – देखें VIDEO

 

Thane Hit and Run Case: महाराष्ट्र में आए दिन हिट एंड रन के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा लगता है कि यहां शराब के नशे में वाहन चलाने वालों द्वारा किसी की जान लेना आम बात हो गई है. ताजा मामला ठाणे जिले का है. ठाणे के अंबरनाथ में हिट एंड रन का खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एसयूवी चालक ने एक व्यक्ति को कार से टक्कर देकर गिराने के बाद उसे दूर तक घसीटा. सनकी ड्राइवर इसके बाद भी नहीं रुका और उसने यू-टर्न लिया और दूसरी कार से टकरा दी. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में एसयूवी कार चालक कथित तौर पर एक व्यक्ति को मारता है और पीड़ित को नीचे गिराने के बाद उसे घसीटता हुआ दिखाता है. जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, एसयूवी ड्राइवर यू-टर्न लेता हुआ दूसरी कार से टकराता हुआ दिखाई देता है, जिसमें कुछ बच्चे और एक महिला बैठी होती है.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एसयूवी चालक ने चार से पांच लोगों को कुचलने की कोशिश की. गनीमत रही कि सिर्फ लोग घायल हुए और किसी की जान नहीं गई. घटना के दौरान राहगीर एसयूवी चालक की हरकतों से काफी डरे नजर आए.

फिलहाल पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद मामले का संज्ञान लिया है. आज सुबह करीब 11 बजे अंबरनाथ जांभूल फाटा के पास यह घटना घटी थी. वीडियो में दिख रहा है कि एक लग्जरी कार चालक ने 4 से 5 लोगों को कुचलने का प्रयास किया, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है.

ठाणे के अंबरनाथ में सनकी बेटे ने SUV से परिवार के 5 सदस्य को कुचला, फिर यू टर्न कर पिता की कार को 2 बार मारी टक्कर।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में रोड रेज का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कल्याण बदलापुर स्टेट हाइवे के चिखलोली इलाके में आपसी रंजिश में सतीश शर्मा नाम के व्यक्ति ने अपने ही परिवार के सदस्यों को कार से कुचलने की कोशिश की, इस दौरान दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए, दिल दहला देने वाले इस वीडियो में आरोपी ने पहले व्हाइट कार से बाहर निकले अपने परिवार के लोगों को कुचला, फिर एक शख्स को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, उसके बाद यू-टर्न लेकर वापस व्हाइट कार को टक्कर मार दी,जानकारी के मुताबिक, बदलापुर निवासी सतीश शर्मा के पिता बिंदेश्वर शर्मा अपनी कार से बहू, पोते और परिवार के अन्य सदस्यों को मुंबई के कोलाबा स्थित अपने घर ले जा रहे थे. बताया जा रहा है कि सतीश शर्मा को ये पसंद नहीं आया. इसलिए गुस्से में उसने अपने परिवार की कार का पीछा किया. स्टेट हाइवे पर उसने अपने पिता की कार को पीछे से टक्कर मार दी. इस दौरान दो पैदल यात्री भी इसकी चपेट में आ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *