IND vs PAK मैच में अंपायर से हुई यह बड़ी चूक, भड़के भारतीय फैंस

टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा. विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हरा दिया. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान का ये फैसला एकदम ठीक रहा और टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल बिना कुछ करे ही आउट हो गए. रोहित तो शाहीन शाह अफरीदी की एक खतरनाक गेंद पर आउट हुए थे, लेकिन राहुल को आउट दिए जाने में मैदानी अंपायर से एक बड़ी गलती हो गई.

जिस इन-स्विंग गेंद पर भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल  को बोल्ड किया वह गेंद नो बॉल नजर आ रही थी, हालांकि मैदानी अंपायर ने इसे नो बॉल करार नहीं दिया. मैदानी अंपायर के इसी चूक से भारतीय क्रिकेट प्रेमी काफी नाराज हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

बात करें इस मुकाबले में केएल राहुल के प्रदर्शन के बारे में तो भारतीय टीम को उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए. राहुल कल के मुकाबले में पाक गेंदबाजों के खिलाफ हमेशा रन बनाने के लिए जुझते हुए नजर आए. उन्होंने कल के मुकाबले में 15 मिनट तक बल्लेबाजी की. इस दौरान आठ गेंदों का सामना करते हुए महज तीन रन बनाकर अफरीदी की शानदार इन-स्विंग गेंद पर बोल्ड हुए.

वहीं बात करें कल के मुकाबले में अफरीदी के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने उम्दा गेंदबाजी करते हुए भारतीय शीर्षक्रम को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया. उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में महज 31 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता की. अफरीदी का शिकार केएल राहुल के साथ-साथ रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली भी हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *