
टी20 वर्ल्ड कप 2021 जल्द ही यूएई और ओमान में शुरू होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया ने पहली ही अपनी टीम घोषित कर दी है. लेकिन बुधवार को बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी भी लॉन्च कर दी है. नीले रंग की इस जर्सी को पहनकर टीम इंडिया के खिलाड़ी शानदार लग रहे हैं.
बीसीसीआई ने कुछ ही दिन पहले ही बता दिया था कि आज के दिन टीम इंडिया की नई जर्सी का ऐलान होगा. भारत को जो नई जर्सी मिली है वो पुरानी जर्सी से थोड़ी अलग है. अभी तक टीम इंडिया जो जर्सी पहन रही थी वो गहरे नीले रंग की थी. ये जर्सी भी इसी रंग की है लेकिन इसका डियायन अलग है. इसके बीच में हल्के नीले रंग की पट्टी भी दी गई है. पिछली जर्सी में कंधे पर तिरंगा बना हुआ था लेकिन इस जर्सी में कंधे पर किसी तरह की डिजायन नहीं है.

सोशल मीडिया पर जारी की जर्सी:-बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसे जारी किया है साथ ही बीसीसीआई की किट स्पांसर एमपीएल स्पोर्ट्स ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस जर्सी को लॉन्च किया है. जो फोटो बीसीसीआई ने जारी की है उसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल इस नई जर्सी को पहने हुए नजर आ रहे हैं.
ऐसा है टीम इंडिया का कार्यक्रम:-टीम इंडिया इस विश्व कप में ग्रुप-बी में रखा गया है. टीम अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलना है. यह दोनों मैच दुबई में खेले जाएंगे. इसके बाद तीन नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेलेगी. पांच नवंबर को टीम को अपना अगला मैच खेलना है और फिर आठ नवंबर को टीम अपना आखिरी मैच ग्रुप मैच खेलेगी. यह दोनों टीमें क्वालीफायर से आएंगी. यह दोनों मैच भी दुबई में खेले जाएंगे.