T20 WC: Ind vs Pak मैच से पहले ‘मौका-मौका’ एड की वापसी, सोशल मीडिया पर हिट हो रहा Video , देखिए वर्ल्ड कप के मजेदार ऐड का वीडियो

टी20 विश्व कप विश्व कप भले ही 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. लेकिन क्रिकेट फैंस को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले का इंतजार है. इस मैच से पहले पाकिस्तान टीम ने माइंड गेम शुरू कर दिया है, तो वहीं दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैदान पर होने वाली टकराहट से जुड़ा खास एड ‘मौका-मौका’  का नया वर्जन सामने आ गया है. पाकिस्तान आज तक भारत को किसी भी विश्व कप में नहीं हरा पाया है. जब भी भारत से उसे हार मिलती है तो वहां टीवी फोड़ने के वीडियो खूब सामने आते हैं. ‘मौका-मौका’ विज्ञापन के नए वर्जन में भी इसी बात को दिखाया गया है.

 

टूर्नामेंट की ऑफिशल ब्रॉडकास्टर ‘स्टार स्पोर्ट्स’ ने बुधवार को मशहूर विज्ञापन की सीरीज का नया वीडियो जारी किया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हिट हो रहा है. वीडियो में पाकिस्तान के पुराने वाले फैन को ही दिखाया गया है, जो दुबई के एक मॉल में टीवी खरीदने जाता है. पाक फैन दुकानदार से बड़ी टीवी मांगता है, जिस पर वह अपनी टीम की जीत देख सके. ऐसे में दुकानदार उसे दो टीवी देता है और कहता है कि आपके लिए एक पर एक फ्री है. एक तोड़ने के काम भी आएगा.

ये महामुकाबला 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार है. वह पाकिस्तान के खिलाफ पिछले सात मैचों में जीत हासिल कर चुकी है, जिसमें से 5 उसने टी20 फॉर्मेट में दर्ज की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *