तापसी पन्नू ने इंडस्ट्री में भेदभाव को लेकर किया ये खुलासा

तापसी पन्नू अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड में अपने साथ हुए भेदभाव के अनुभव को साझा किया।तापसी ने उनके एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि हीरो की पिछली फिल्म फ्लॉप होने पर मुझे अपनी फीस कम करने को कहा जाता था, जिससे फिल्म का बजट कंट्रोल किया जा सके. तापसी ने कहा, ‘अपने करियर के शुरुआती दौर में मुझे इंडस्ट्री में कई बुरे एक्सपीरियंस देखने पड़े. जैसे कि मुझे कई बार इसलिए रिप्लेस कर दिया जाता था, क्योंकि मैं बॉलीवुड की ज्यादातर हीरोइन की तरह सुंदर नहीं थी.’

तापसी ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक फिल्म के लिए डबिंग करने के समय मुझसे कहा गया कि हीरो को मेरे डायलॉग पसंद नहीं आ रहे हैं, इसलिए इसे बदलना पड़ेगा. मेरे मना करने पर दूसरे डबिंग आर्टिस्ट से वो काम करा लिया गया. अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में तापसी ने आगे कहा, ‘कुछ एक्टर्स तो ऐसे भी थे जिन्हें लगने लगा था कि कहीं मेरे सीन्स उनके इंट्रोडक्शन सीन्स पर भारी ना पड़ जाएं. इसलिए वो चाहते थे कि मेरा इंट्रोडक्शन सीन बदल दिया जाए या कभी किसी एक्टर की वाइफ नहीं चाहती थी कि मैं फिल्म का हिस्सा बनूं.’

‘शाबाश मिथु’ की तैयारियों में जुटीं तापसी ने बॉलीवुड में भेदभाव को लेकर कहा कि मुझे इतना ही पता है लेकिन इसके अलावा क्या पता इंडस्ट्री में मेरे पीछे क्या-क्या होता है. इसके बाद से ही मैंने ये फैसला किया है कि अब मैं उन फिल्मों में ही काम करूंगी, जिसमें काम कर मुझे अच्छा महसूस हो. वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू ने कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ की शूटिंग पूरी की है. अब वो क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक ‘शाबाश मिथु’ की तैयारियों में बिजी हैं. इस फिल्म के लिए वो कोच नूशीन अल खदीर से क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ले रही हैं. तापसी ने हाल ही में ट्रेनिंग लेते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. यह फिल्म राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *