तारक मेहता की फेम ‘बबीताजी’ मुनमुन दत्ता अपने से 9 साल छोटे टप्पू यानी राज अनादकट को कर रही हैं डेट!

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की फेम बबिता उर्फ मुनमुन दत्ता के पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खबर सामने आई है। मुनमुन दत्ता अपनी लव स्टोरी की वजह से सुर्खियों में है। खबरों हैं कि मुनमुन दत्ता अपने को-स्टार टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनदकट  को डेट रही हैं। ईटाइम्स की एक खबर के मुताबिक, मुनमुन दत्ता राज अंदकत को डेट कर रही हैं. दोनों का लव अफेयर काफी दिनों से चल रहा है. राज, मुनमुन दत्ता से करीब 9 साल छोटे हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स को थी भनक
वैसे सोशल मीडिया यूजर्स को इस बात की भनक मुनमुन की तस्वीरों पर राज के कमेंट देखकर लगने लगा था. वह अक्सर ये पूछा करते थे कि दोनों के बीच चल क्या रहा है? लेकिन अब ये साफ हो गया है कि दोनों कि रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है.

दोनों के परिवार को है खबर
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम का हर सदस्य इस बात से वाकिफ है कि दोनों के बीच क्या चल रहा है. इस मामले से जुड़े एक सूत्र का कहना है, ‘मुनमुन दत्त और राज अंदकत के परिवार वालों को भी उन दोनों के बारे में सब जानकारी है.

लंबे वक्त से है ये प्यार
शो की टीम दोनों के रिश्ते को सम्मान से देखते हैं. कोई भी दोनों का मजाक नहीं उड़ाता है. दोनों बच-बचाकर एक-दूसरे के साथ वक्त नहीं बिताते हैं. दोनों के बीच काफी लंबे वक्त से प्यार है, यानी काफी समय से दोनों डेट कर रहे हैं. फिर भी ये बात लोगों के सामने उजागर नहीं हुई.

उम्र में 9 साल की है अंतर
राज अंदकत 24 साल के हैं और मुनमुन दत्त उनसे 9 साल बड़ी हैं. मुनमुन हाल ही में 2 महीने की छुट्टी के बाद शो पर वापसी की हैं. हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी लव लाइफ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *