
टीवी एक्ट्रेस प्रिया आहूजा , जो लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा ‘ में रीटा रिपोर्टर के अपने किरदार के लिए जाना जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं. प्रिया आहुजा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल नहीं, बल्की पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन्होंने एक बार फिर शादी रचाई है, वह भी अपने पति मालव राजदा से. प्रिया आहुजा ने अपनी 10वीं वेडिंग एनेवर्सरी को खास बनाने के लिए पति मालव राजदा संग एक बार फिर शादी की.

रीता रिपोर्टर’ ने लिए सात फेरे:-छोटे पर्दे और बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. राजकुमार राव-पत्रलेखा, पूजा बनर्जी सहित बहुत से कलाकारों ने सात फेरे ले लिए हैं. अब इसी लिस्ट में तारक मेहता की ‘रीता रिपोर्टर’ का भी नाम जुड़ गया है. प्रिया ने पति मालव राजदा के साथ 19 नवंबर को अपनी शादी की दसवीं वर्षगांठ पर एक बार फिर सात फेरे लिए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें:-बता दें कि प्रिया ने मालव से साल 2011 में शादी की थी. अब एक बार फिर से दोनों ने सात फेरे लिए हैं. दोनों इसी सीरियल के सेट पर एक दूसरे को चाहने लगे थे. शादी से पहले इस कपल ने हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया था. इसमें अंजली भाभी उर्फ सुनैना फौजदार, कुश शाह उर्फ गोली और पलक सिधवानी उर्फ सोनू भी शामिल हुए. अब प्रिया और मालव की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

जोड़ी ने एक-दूसरे से किए वादें याद किए:-19 नवंबर को प्रिया आहूजा और मालव राजदा ने अपनी शादी के 10 साल पूरे कर लिए हैं. ऐसे में इस खास मौके पर दोनों एक बार फिर एक-दूसरे से किए वादें याद किए. शादी में प्रिया ने पिंक और ब्लू कलर का लहंगा कैरी किया, वहीं मालव राजदा ने सफेद कलर की शेरवानी पहन रखी है. अब एक्ट्रेस ने खुद इस खास मौके की तसवीरें शेयर की है. तस्वीरों में तारक मेहता के कलाकार पलक सिधवानी, कुश शाह और निधि भानुशाली को भी फोटज में देखा जा सकता है.