
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘नट्टू काका’ का रोल निभा कर घर-घर में फेमस हुए 77 साल के एक्टर घनश्याम नायक को कैंसर है। उनके इस गंभीर बीमारी की जानकारी उन्हें अप्रैल महीने में मिली थी। उनका इलाज चल रहा है। एक्टर के कैंसर के बारें में जानकारी उनके बेटे ने दी है। हालांकि अब एक इंटरव्यू के दौरान ‘नट्टू काका’ ने अपने हेल्थ की जानकारी देते कहा कि कई बार कीमोथेरेपी से गुजरने के बाद अब वह पहले से अच्छा महसूस कर रहे हैं और जल्द काम करना शुरू करना चाहते हैं।
वहीं, दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में धनश्याम के बेटे विकास ने बताया कि अभी उनके पिता का इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले साल सितंबर में धनश्याम के गले की सर्जरी हुई थी, जिसमें उनके 8 गांठें निकाले गए थे. इसके बाद जब इस अप्रैल में उनके पापा के गले की पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैनिंग करवाई गई तो उसमें कुछ स्पॉट्स नजर आए.
उन्होंने आगे बताया कि जब उनके पिता के गले में कुछ स्पॉट्स नजर आए, तब उन्हें कोई तकलीफ नहीं थी, फिर भी उनकी कीमोथेरेपी की गई थी. विकास की मानें तो अब उनके पिता ठीक हैं और उनका इलाज चल रहा है. अब अगले महीने उनके पिता का PET स्कैन किया जाएगा, जिससे पता चलेगा कि घनश्याम के गले में अभी भी स्पॉट्स हैं या नहीं.
बता दें, हाल ही में धनश्याम को लेकर एक अफवाह उड़ी थी कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. इस पर धनश्याम ने कहा था कि पता नहीं लोग इस तरह कि निगेटिविटी क्यों फैला रहे हैं. उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी वाली खबरों को पढ़कर हैरानी जताई थी. धनश्याम ने आगे कहा था कि मेकर्स उनकी अच्छे से ख्याल रख रहे हैं. वे बेरोजगार नहीं हैं और टीम उनकी अच्छे से ख्याल भी रख रही है.