
सब टीवी पर आने वाला मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा तो आप अच्छ से वाकिफ होंगे और उनके किरदारों से बी. शो में सबसे पहले दया और जेठालाल के बेटे यानि की ‘टप्पू’ का किरदार निभाने वाले भव्या गांधी के फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर आ रही है. दरअसल बीते मंगलवार को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम पुराने ‘टप्पू’ यानी भव्या गांधी के पिता का निधन हो गया, वो भी कोरोना वायरस से संक्रमित थे.
पिछले कई दिनों से भाव्य के पिता कोकिलाबेन अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे, लेकिन मंगलवार को ऑक्सीजन लेवल अचानक कम होने की वजह से उनका निधन हो गया. खबरों की मानें तो भाव्य के पिता का कंस्ट्रक्शन का बिजनेस था.टप्पू का रोल निभा चुके भाव्य, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे अक्सर अपने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर करते थे. फादर्स डे पर भी, उन्होंने अपने पिता के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी.
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भाव्य गांधी टप्पू के रोल में काफी मशहूर हुए थे. करीब चार साल पहले, उन्होंने यह शो छोड़ा था. तब वे अपनी पढ़ाई और कॉलेज लाइफ का आनंद उठा रहे थे. जेठा लाल के साथ उनकी ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हर किसी को बुरी तरह प्रभावित किया है. बीते दिनों कई टीवी स्टार्स अपने करीबियों को खो चुके हैं.हाल में हिना खान ने अपने पिता को खो दिया था, वहीं बिग बॉस फेम निक्की तंबोली ने भी अपने भाई को खो दिया था. वहीं, पिछले दिनों एक्टर और यूट्यूबर राहुल वोहरा की जान, सही समय में इलाज न मिल पाने की वजह से हो गई थी.