ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क के नए विज्ञापन पर फूटा लोगों का गुस्सा, जानिए क्या था विवाद

त्योहारी सीजन से पहले देश के मशहूर ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क (Tanishq) ने अपने प्रमोशन के लिए नया विज्ञापन जारी किया, लेकिन वीडियो सामने आते ही लोगों ने ट्विटर पर तनिष्क को ट्रोल करना शुरू कर दिया. इसके पीछे कारण था विज्ञापन में हिंदू लड़की का मुस्लिम लड़के से शादी (Interfaith Marriage) का दिखाया जाना. यूजर्स का गुस्सा इतना ज्यादा था कि ट्विटर पर #BoycottTanishq ट्रेंड करने लगा. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद तनिष्क ने वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल से हटा दिया.
बता दें कि तनिष्क के इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। किसी ने इस विज्ञापन की तारीफ की तो किसी ने आलोचना की है।। इसके बाद लोग तनिष्क को बायकॉट करने की मांग भी करने लगे। वहीं, ऐक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने इस विज्ञापन को बहुत खूबसूरत बताया तो अभिनेत्री कंगना रणौत ने इसके खिलाफ टिप्पणी की।
क्या है इस विज्ञापन में?
तनिष्क के इस विज्ञापन में एक हिंदू लड़की को मुस्लिम परिवार की बहू के रूप में दिखाया गया है। हिंदू लड़की की मुस्लिम के घर में शादी हुई है और उसकी गोदभराई यानी बेबी शावर के फंक्शन को दिखाया गया है। इसमें हिंदू रिवाज को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम परिवार सभी तरह के रस्मो-रिवाज हिंदू धर्म के हिसाब से करती है। विज्ञापन के अंत में वह गर्भवती महिला अपनी सास से पूछती है, ‘मां ये रस्म तो आपके घर में होती भी नहीं है न?” इस पर उसकी सास जवाब देती है, ‘पर बिटिया को खुश रखने की रस्म तो हर घर में होती है न?’ वीडियो में हिंदू-मुस्लिम परिवार को एकजुट दिखाने की कोशिश की गई है।

लोगों को पसंद नहीं आया वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद तनिष्क  को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और उसके बायकॉट की बात करने लगे. लोगों ने हिंदू-मुस्लिम के बारे में बात करते इस एड  को पसंद नहीं किया और इसे लव-जिहाद को बढ़ावा देने वाला करार दिया. ट्विटर पर तनिष्क के खिलाफ मुहिम शुरू हो गई और लोग तनिष्क के गहने ना खरीदने की बात करते हुए इसे बायकॉट करने की मांग करने लगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *