
छोटे पर्दे का सबसे मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. इस शो के सभी किरदारों पर दर्शक प्यार बरसाते हैं मगर जेठालाल और दयाबेन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री आम तौर पर जनता देखना चाहती है. शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. लंबे वक़्त तक चल रहे इस सीरियल में लीड रोल निभा चुकी दिशा का आज जन्मदिन है.दिशा ने तारक मेहता के अलावा कुछ गुजराती नाटकों में भी काम किया है, इसके साथ ही बॉलीवुड में वह अपनी एक्टिंग को पेश कर चुकी हैं. आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनकी वेटवर्थ से आपको रूबरू करवाते हैं.
दिशा की फीस:-दिशा वकानी छोटे पर्दे की उन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं,जो हर एक एपिसोड के लिए मोटी रकम लेती थीं. मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक दिशा वकानी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपये चार्ज करती थीं. रिपोर्ट के अनुसार वह तारक मेहता शो से हर महीने 20 लाख के आस पास की कमाई करती थीं.
दिशा की नेटवर्थ:-दिशा वकानी ने अपनी मेहनत के दम पर आज करोड़ों की संपत्ति एकत्रित कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा की नेटवर्थ 37 करोड़ रुपये से ज्यादा है. हालांकि अलग अलग प्लेटफॉर्म पर दिशा की नेटवर्थ डिफरेंट बताई गई है. दिशा के कमाई के साधन टीवी शोज के अलावा विज्ञापन भी हैं.
दिशा ने 2017 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कहा था, उस वक्त एक्ट्रेस मां बनने वाली थीं. इसके बाद से अभी तक उन्होंने शो में अपनी वापसी नहीं की है. लगातार मेकर्स और उनके बीच फीस को लेकर विवाद जारी है. खास बात ये है कि मेकर्स ने इतने सालों में दया के लिए किसी दूसरे चेहरे को कास्ट नहीं किया है, वो कोशिश में लगे हैं कि फैंस की असली दयाबेन ही शो में अपनी वापसी करें.