अब हर दिन 1 करोड़ लोगों को लगेगी वैक्सीन, केंद्र सरकार ने बनाई ये योजना

देशभर में इन दिनों कोरोना की वैक्सीन  को लेकर मारामारी है. कई राज्यों में वैक्सीन की किल्लत को देखते हुए 18-44 साल के उम्र के लोगों के टीके लगाने वाले सेंटर को फिलहाल बंद कर दिया गया है. इस बीच खबर है केंद्र सरकार अब हर रोज़ एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना बना रही है. सूत्रों के मुताबिक जुलाई के दूसरे या तीसरे हफ्ते से ये संभव है. फिलहाल इस योजना को अमल में लाने के लिए सरकार हर महीने 30 से 32 करोड़ वैक्सीन के प्रोडक्शन पर ध्यान दे रही है.

योजना के मुताबिक COVISHIELD और Covaxin की 25 करोड़ खुराक हर महीने उपलब्ध कराने की बात कही गई है. इसके अलावा, 5 से 7 करोड़ दूसरी वैक्सीन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. इनमें Biological E, सीरम का Novavax, Genova mRNA, Zydus Cadilla DNA वैक्सीन, स्पूतनिक वी भी शामिल है.

सूत्रों ने बताया कि देशभर में अप्रैल महीने में ही भारत में 75 हजार टीकाकरण केंद्र थे. जहां इस मुहिम को मुमकिन बनाया जा सकता है. योजना है कि हर टीका केंद्र पर प्रतिदिन 100 से 150 लोगों को टीका लगाया जाय.

Single Dose: आने वाले वक्त में COVISHIELD वैक्सीन को सिंगल शॉट ही रखा जाए इस पर चर्चा चल रही है. ये आंकलन किया जा रहा है कि क्या सिंगल शॉट ही वायरस से लड़ने में प्रभावी है. जॉनसन एंड जॉनसन, स्पूतनिक लाइट और Covishield वैक्सीन एक ही तरह के प्रोसेस से बने हैं. जॉनसन एंड जॉनसन और स्पूतनिक लाइट सिंगल डोज की ही वैक्सीन हैं.

Mixing of Vaccines: मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, Mixing of Vaccines (एक डोज किसी वैक्सीन की और दूसरी डोज किसी और वैक्सीन की) पर 1 महीने में स्टडी शुरू करने की योजना भी बनाई गई है. ये स्टडी दो से ढाई महीने में पूरी हो जाएगी.

Making AEFI reporting Easy: AEFI ( Adverse Events Following Immunization) आसानी से रिपोर्ट किया जा सके इसको लेकर एक दो हफ्तों में एक अलग एप को CoWin प्लेटफॉर्म से लिंक करने की योजना भी मंत्रालय बना रहा है. इस एप में AEFI को लेकर वैक्सीन के नंबर डालने की सुविधा होगी, जो डेटा के साथ अटैच हो जाएगा.इसमें जो लक्षण टीके के बाद दिखे उसका ज़िक्र करना होगा. डिस्ट्रिक्ट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर के पास AEFI रिपोर्ट करने का मैसेज चला जाएगा और वो इन्वेस्टिगेट करके इसको डेटा में शामिल करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *