
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है, जो पिछले करीब 12 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अब इस शो ने एक बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया है और रिएलिटी शो बिग बॉस व वेब सीरिज मिर्जापुर को पीछे छोड़ दिया है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2020 में याहू पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया शो बन गया है। यह लिस्ट मंगलवार को सामने आई है जिसमें दूसरे नंबर पर महाभारत और चौथे नंबर पर रामायण है। मालूम हो कि लॉकडाउन के दौरान इन दोनों शोज को टीवी पर फिर से प्रसारित किया गया था, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ सबसे ज्यादा सर्च की गई.
इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी रोमांस करते नजर आए थे. फिल्म ने डिज्नी हॉटस्टार पर एक ही दिन में सबसे ज्यादा बार देखे जाने का रिकॉर्ड बना लिया था. याहू की मानें तो 2020 में सुशांत सिंह राजपूत सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्रिटी बने. वहीं, इस लिस्ट में कपिल शर्मा शो पांचवें नंबर पर रह और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बाघी 3 (Baaghi 3)’ छठे नंबर पर सर्च की गई.
हालांकि, टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को सातवे स्थान पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया. बता दें, बिग बॉस (Bigg Boss 14) का फिलहाल 14वां सीजन चल रहा है. इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. वहीं, विद्या बालन की ‘शकुंतला देवी’ नौवे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्म बनी.