महाराष्‍ट्र: ठाणे की महिला बोली- मुझे 15 मिनट में लगी वैक्‍सीन की 3 डोज

देश-विदेश में लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए बड़े स्‍तर पर कोरोना वैक्‍सीन  का टीकाकरण चल रहा है. इस बीच ठाणे में एक महिला ने दावा किया है कि उसे 15 मिनट में कोरोना वैक्‍सीन की 3 डोज लगा दी गईं. मामला 25 जून का है. ठाणे के घोड़बंदर रोड पर आनंद नगर आरोग्य केंद्र पर 28 साल की महिला के साथ ये अनहोनी हुई. महिला का आरोप है कि वहां उसे एक साथ टीके के 3 डोज दिए गए, जिससे वह घबरा गई. घर आकर उसने अपने पति को ये बात बताई. मामला सामने के बाद स्थानिय बीजेपी नगरसेवक मनोहर डुम्बरे ने उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जबकि ठाणे महानगरपालिका ने आरोप को गलत बताया है. स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक- उन्होंने खुद जांच की है. महिला भी स्वस्थ है और ऐसा कुछ नहीं हुआ है.

महिला के पति ने बताया कि 25 जून को जब पत्नी टीका लगाने गई तो एक टीके के बाद भी उसे किसी ने उठने के लिए नहीं बोला तो 5 मिनट में उसे दूसरा टीका लगाया गया, फिर भी किसी ने उसे जाने को नहीं कहा और तीसरा टीका दिया गया. 15 मिनट के अंदर महिला को तीन टीके लग गए.

महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी को टीकाकरण के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘जिस दिन मेरी पत्नी को तीन टीके लगे उस दिन उसे बुखार आया लेकिन अगली सुबह ठीक हो गया। वह अब ठीक है।’ ठाणे मेयर नरेश म्हास्के ने कहा कि नगर निगम अधिकारी अब इस मामले की तफ्तीश कर रहे हैं और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *