ऑनलाइन पोर्टल पर विज्ञापन के जरिये काम मांगने वाले वकीलों के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया सख्त कार्रवाई का आदेश

ऑनलाइन पोर्टल, सोशल मीडिया पर विज्ञापन के जरिये काम मांगने वाले वकीलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए हैं। बीसीआई ने राज्य अधिवक्ता संघ को इस संबंध में पत्र जारी किया है। बीसीआई ने पत्र में यह भी कहा है कि जिन लोगों ने पोर्टल, सोशल मीडिया पर काम के लिए अपनी प्रोफाइल, विज्ञापन वगैरह डाल भी रखा है तो उसे तत्काल प्रभाव से हटा लिया जाए। राज्य अधिवक्ता संघ को पत्र जारी करने के बाद 4 सप्ताह में हटाना होगा। समय सीमा के बाद भी किसी वकील ने अपना विज्ञापन नहीं हटाया तो उसके खिलाफ बीसीआई द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *