नर्मदापुरम के सोहागपुर में घर की छत के बाथरूम से युवक-युवती के शव बरामद, सिर में गोली और अरुण के हाथ में पिस्तौल; हत्या, आत्महत्या या ऑनर किलिंग की आशंका, FSL व पुलिस जांच जारी

नर्मदापुरम में सोहागपुर के भटगांव में सोमवार सुबह गोली लगने से युवक-युवती की मौत हो गई। ये हत्या है या युवक ने युवती को मारा और फिर खुद गोली मार ली, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

अरुण और रिंकी के शव घर के छत पर बने बाथरूम में मिले हैं

सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान, थाना प्रभारी उषा मरावी, शोभापुर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश चौहान ने मौका-मुआयना किया है। युवती की पहचान रिंकी पुरवइया (21) पिता सुरेश पुरवड्या निवासी भटगांव, सोहागपुर के रूप में हुई है। युवक का नाम अरुण पुरवड्या (28) है, जो रायसेन के गोरा मचवाई गांव का रहने वाला था।

सोहागपुर पुलिस के मुताबिक, शव रिंकी के घर की छत पर बने बाथरूम में मिले हैं। इन्हें सबसे पहले रिंकी के पिता सुरेश पुरवड्या ने देखा। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे रिंकी को छत पर देखा था। सुबह 7 बजे जागने पर दोबारा छत पर पहुंचे तो दोनों के शव मिले।

अरुण के हाथ में मिली पिस्तौल

एसपी साईंकृष्णा थोटा ने बताया कि कि अरुण और रिंकी के सिर में गोली लगी है। अरुण के हाथ में पिस्तौल भी मिली है। नर्मदापुरम से एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। अभी जांच चल रही है।

देखिए, दो तस्वीरें…

सुबह 7 बजे सुरेश पुरवड्या छत पर पहुंचे तो अरुण और रिंकी के शव देखे।

लाल घेरे में अरुण के हाथ में पिस्तौल दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *