धार शहर के आनंद चौपाटी क्षेत्र में खून से लथपथ शव मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पता चला कि युवक ने खुद पर हमला किया था, जिससे अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। लोगों ने 6 बजे के करीब शव देखा था।
कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के मुताबिक, मृतक की पहचान आनंद चौपाटी के पास रहने वाले 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी के रूप में हुई है। मौके पर सीएसपी सुजावल जग्गा और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है।
शराब का आदी और मानसिक रूप से था परेशान
सीएसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। फुटेज में युवक खुद अपने आप का चाकू से गला काटते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने अपने शरीर को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया। सीएसपी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। कुछ समय से परेशान था।
सीएसपी के मुताबिक, घटना स्थल से एक चाकू जब्त किया गया है। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
देखिए तस्वीरें

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी ने पहले कलाई काटी।

फिर गर्दन पर हमला किया।

कुणाल एक दुकान के चबूतरे पर बैठता है। अपनी गर्दन पर हमला करने लगता है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी

परिवार में 3 लोग, दो साल से पिता बेड पर, छोटा भाई इंदौर में रहता है
कुणाल जोशी पहले इंदौर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। दो साल पहले उसके पिता सूर्यनारायण जोशी को पैरालिसिस हो गया था, जिससे वह बेड पर रहते हैं। उनकी देखभाल के लिए उसने दो साल पहले जॉब छोड़ दी थी और धार में रहने लगा था।
पुलिस के मुताबिक, कुणाल की शादी नहीं हुई थी। परिवार में केवल तीन सदस्य थे पिता और छोटा भाई। छोटा भाई इंदौर में रहता है। वहीं, कुणाल की मां के बारे में आसपास के लोगों को भी आज तक कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं।
पैदल चौपाटी पहुंचता है, चाकू निकालकर हमला शुरू कर देता है…
सीसीटीवी में दिख रहा है कि कुणाल पैदल आनंद चौपाटी पहुंचता है। कुछ देर तक चौराहे पर खड़ा रहता है। इधर-उधर देखता है। फिर चाकू निकाल कर खुद पर हमला शुरू कर देता है। पहले कलाई की नश काटता है। पैंट उतारता है। अपने प्राइवेट पार्ट पर भी हमला करता है।
इसके बाद चाकू से गर्दन पर हमला करने लगता है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद कुणाल पास की एक दुकान के चबूतरे पर जाकर बैठ जाता है। वह अपनी पैंट उतार देता है और नग्न अवस्था में भी गर्दन पर चाकू से वार करता जाता है।