छत्तीसगढ़ की डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्रेम संबंध, आर्थिक लेनदेन और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. व्यापारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा ने दावा किया कि चार साल चले संबंध के दौरान दो करोड़ रुपए से अधिक की रकम ली गई और कई बार दबाव बनाया गया. दूसरी ओर डीएसपी ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की महिला डीएसपी कल्पना वर्मा पर एक व्यापारी दंपत्ति ने गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोपों के अनुसार डीएसपी पर प्यार का झांसा देने, लंबे समय तक संबंध बनाने और इसके दौरान करोड़ों रुपए लेने का आरोप है. व्यापारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन का दावा है कि वर्षों तक चले संबंध के दौरान डीएसपी ने उन्हें आर्थिक और भावनात्मक रूप से नुकसान पहुंचाया. दंपत्ति का आरोप है कि यह रिश्ता धीरे-धीरे वित्तीय लेनदेन, ब्लैकमेलिंग और दबाव में बदल गया. यह मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि इन सभी आरोपों को डीएसपी कल्पना वर्मा ने सिरे से खारिज कर दिया है और इसे उन्हें फंसाने की कोशिश बताया है.
छत्तीसगढ़ में डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगे हैं.
दीपक टंडन ने दावा किया कि साल 2021 में उनकी मुलाकात डीएसपी से हुई और समय के साथ संबंध गहराते गए. आरोप है कि इस रिश्ते के दौरान लगातार पैसों की मांग की गई और वह दो करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम दे चुके हैं. दंपत्ति का कहना है कि पैसों का दबाव ऐसे स्तर तक पहुंच गया कि दीपक ने VIP रोड स्थित एटमॉस्फेरिया होटल को डीएसपी के भाई के नाम रजिस्टर्ड करा दिया. इसके लिए उन्होंने बड़ी रकम चुकाई. बाद में कल्पना ने 30 लाख लगाकर इसे अपने नाम कर लिया. आरोप है कि दीपक की पत्नी बरखा के नाम पर मौजूद 22 लाख की कार भी कल्पना वर्मा ने अपने कब्जे में ले ली. जब पैसे वापस मांगने की प्रक्रिया शुरू हुई तो विवाद बढ़ा और आखिरकार दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ती गई. इस मामले में डीएसपी ने सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि जानबूझकर यह विवाद खड़ा किया गया है.
चैट और बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए
दंपत्ति ने बताया कि संबंध के दौरान कई परिस्थितियां सामने आईं. उनका कहना है कि कल्पना ने दीपक से पत्नी को तलाक देने और शादी करने का दबाव भी बनाया. बरखा टंडन के अनुसार उनके पति देर रात तक कल्पना वर्मा से वीडियो कॉल पर बात करते थे. आरोप है कि जब बरखा ने इसका विरोध किया तो संबंध और विवाद दोनों गहराते चले गए. दंपत्ति ने सोशल मीडिया और मीडिया के सामने चैट और बातचीत के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं. फिलहाल इनका सत्यापन बाकी है