इस कपल ने Aadhaar Card स्‍टाइल में छपवाया शादी का फूड मेन्यू कार्ड, वायरल हुई तस्वीर

हर कोई चाहता कि उसकी शादी ऐसे हो कि यादगार बन जाए. कई शादियों में लोग दुल्हन के ड्रेस की तारीफ करते हैं तो वहीं कई शादियों में लोगों को खाना बेहद पसंद आता है. हालांकि बंगाल में एक कपल अपनी शादी में छपे कार्ड को लेकर चर्चा में है. इस कपल ने जो कार्ड शादी के लिए बनवाया है वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है.

दरसअल, कोलकता  के गोगोल साहा और सुबर्णा दास ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए शादी के फूड मेन्‍यू कार्ड को आधार कार्ड  स्टाइल में छपवाया है. दोनों की शादी एक फरवरी को हुई है. सुबर्णा हेल्‍थकेयर प्रोफेशन में हैं, वहीं उनके पति गोगोल साहा सेल्‍स और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करते हैं. सुबर्णा और गोगोल का कहना है, कि लोग वेडिंग फूड कार्ड को जिस तरह पसंद कर रहे है, उससे वो बेहद खुश हैं. जब उनसे पूछा गया कि ये आइडिया उन्‍हें कैसे आया, तो गोगोल साहा ने कहा, कि ये आइडिया मेरी पत्‍नी सुबर्णा का था.

उन्होंने यह भी बताया, कि हम दोनों डिजिटल इंडिया को सपोर्ट करते हैं. ऐसे में उन्हें लगा कि इस मुहिम को सपोर्ट करने का इससे बेहतर तरीका शायद ही कोई दूसरा हो. जब हमारे मेहमानों ने यह कार्ड देखा, तो वे हैरान रह गए. मेन्‍यू कार्ड देखकर सब काफी खुश भी थे, क्योंकि ये उनके लिए बिल्कुल नया था. कुछ लोगों को लगा कि कहीं शादी समारोह में आने के लिए आधार कार्ड लाना जरूरी तो नहीं कर दिया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *