मुंबई के अंधेरी पश्चिम कपासवाड़ी में कथित मिलावटी दूध माफिया का काला सच—डिटर्जेंट-यूरिया से बन रहा दूध, बच्चों के गिलास में ज़हर, एक लीटर को दो लीटर करने का खेल; किडनी-लिवर और ग्रोथ पर खतरा, कार्रवाई न होने पर सिस्टम पर सवाल

मुंबई का अंधेरी पश्चिम कपासवाड़ी में मिलावटी दूध माफिया का काला सच देखें।आर्थिक राजधानी में शुद्ध दूध मिलना भी किसी जंग से कम नहीं।अंधेरी पश्चिम के कपासवाड़ी परिसर में खुलेआम मिलावटी दूध का गोरखधंधा फल-फूल रहा है,जो सीधे आम जनता खासतौर पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है।बच्चों के गिलास में ज़हर,सिस्टम की आँखों पर पट्टी!

नकली दूध तैयार करने के लिए,खतरनाक पदार्थों का इस्तेमाल

डिटर्जेंट पाउडर
यूरिया
साबुन का घोल
रिफाइंड ऑयल
सिंथेटिक केमिकल

एक लीटर दूध में पानी मिलाकर दो लीटर बनाया जा रहा है और वही दूध मासूम बच्चों के घरों तक पहुँचाया जा रहा हैचौंकाने वाला खुलासा यह है कि…

दूध सेंटर से दूध सीधे ग्राहकों के घर नहीं जाता,बल्कि पहले दूध माफिया अपने अड्डे पर दूध की थैलियाँ ले जाते हैं,ओरिजिनल थैली खोलकर मिलावट करते हैं,फिर उसी दूध से दो थैलियां बना सप्लाई करते हैं।

सेहत पर जानलेवा असर

किडनी फेल होने का खतरा
लिवर डैमेज
बच्चों की ग्रोथ रुकना
महिलाओं में कैल्शियम की कमी
पेट,त्वचा और आंखों की गंभीर बीमारियां

डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक ऐसा दूध पीने से धीरे-धीरे शरीर अंदर से खत्म हो जाता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *