
इंडियन रेलवे में चाय के बिना सफर अधूरा लगता है। ट्रेन में कुछ देखने को मिले या न मिले, लेकिन हर 5 मिनट में ‘चाय-गर्म, चाय-गर्म’ सुनने को जरूर मिलता है। 5 से 10 रुपये में मिलने वाली ये चाय पीने में भले ही मजेदार लगे, लेकिन क्या आपने इस चाय के तैयार होने के पीछे की कड़वी हकीकत देखी है?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ट्रेन का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक चाय वाला अपनी डोलची को टॉयलेट में साफ करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
टॉयलेट के पानी से धोई केतली
वीडियो में दिखाई देता है कि एक शख्स ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर अपनी चाय वाली डोलची धो रहा होता है। देखकर ऐसा लगता है कि वो कोई चाय वाला है, जो अपनी केतली को ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर साफ कर रहा है
इन दुकानदारों पर भरोसा कर हम चाय पीते हैं, और ये लोग ट्रेन की गंदी टॉयलेट सीट पर केतली रखकर साफ कर रहे हैं। जो न सिर्फ देखने में घिनौना है, बल्कि बीमारियों को भी बुलावा दे रहा है।
देखें वायरल वीडियो
यह वीडियो कौन-सी ट्रेन का है और कब का है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे @BhanuNand नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है, जिस पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
अगर आप चाय पीने की शौकीन हैं और आप ट्रेन में सफर करते हुए चाय पी लेते हैं
तो यह वीडियो आपके लिए ही है pic.twitter.com/lUcOs9t1L9
— Bhanu Nand (@BhanuNand) June 23, 2025
रेलवे का जवाब
वीडियो वायरल होते ही इस पर रेलवे सेवा @RailwaySeva की प्रतिक्रिया भी आई। रेलवे ने जवाब देते हुए कहा कि ‘यह वीडियो जानबूझकर फिल्माया गया है। रेलवे का कोई केटरिंग स्टाफ इस तरह के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करता, जो वीडियो में दिखाए गए हैं। ये बर्तन बेहद नए लग रहे हैं और ऐसा लगता है कि यह शख्स आए दिन लोगों को गुमराहा करने के लिए इस तरह के वीडियो बनाता रहता है।’
अगर आप चाय पीने की शौकीन हैं और आप ट्रेन में सफर करते हुए चाय पी लेते हैं
तो यह वीडियो आपके लिए ही है pic.twitter.com/lUcOs9t1L9
— Bhanu Nand (@BhanuNand) June 23, 2025
लोगों का फूटा गुस्सा

वायरल होने के बाद यह वीडियो और भी कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर होने लगा, जिस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। एक ने कहा, ‘कोई आदमी किस हद तक घटिया हो सकता है।’ दूसरे ने कहा, ‘ट्रेन से कुछ भी लेना बेकार है।’ एक ने कहा, “’ह वीडियो जानबूझकर बनाई हुई लग रही है।’