“सागर में लुटेरी दुल्हन का कारनामा: रिश्तेदार के जरिए हुई शादी के दो दिन बाद 81 हजार और गहने लेकर फरार, ‘भाई को पुलिस ने पकड़ लिया’ कहकर पति को थाने ले गई और वहीं से भागी, पुलिस ने ठगी के मामले में जांच शुरू की”

सागर के कैंट थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। रिश्तेदार के माध्यम से बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे की शादी कराई। बहू घर आई, लेकिन रात में ही गहने और नकद रुपए लेकर भाग गई। मामले में पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

कैंट थाने के सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने शिकायती आवेदन में बताया कि उनके बेटे की शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। इसी बीच मेरे रिश्तेदार राजू यादव निवासी मेढ़की ने एक रिश्ता बताया। 31 अगस्त को मेरे घर राजू अपने साथ उक्त लड़की को लेकर आया। जिसका नाम आरती यादव होना बताया गया। उसके साथ लड़की का कथित भाई रामनाथ भी था। घर पर लड़का और लड़की ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। रिश्ता पक्का होने पर राजू ने कहा कि लड़की पक्ष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

दोनों पक्षों की शादी का खर्चा आपको ही उठाना पड़ेगा। उसी समय ओली फलदान का कार्यक्रम किया गया।

जिसमें मैंने 31 हजार रुपए और चांदी के पायल आरती को दी। इसके बाद 12 सितंबर को मेरे घर पर मेरे लड़के और आरती की शादी हिन्दू रीति रिवाज से कराई।

लड़का-लड़की ने एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी की रस्म पूरी की। उस समय घर पर आरती का भाई रामनाथ और राजू भी मौजूद थे। इस दौरान आरती को नेग के रूप में 50 हजार रुपए नकद, सोने का हार, चांदी की करधौनी, एक सोने के पैंडल का मंगलसूत्र दिया।

बाइक पर बैठकर घर जाने का बोला, मगर आई नहीं शिकायत में महिला ने बताया कि बेटे ने मुझे बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे आरती ने कहा कि मेरे भाई रामनाथ का मुझे फोन आया है। उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। जिस पर हम दोनों उनसे मिलने के लिए कैंट थाने पैदल गए थे। थाने के बाहर थोड़ी दूरी पर रामनाथ बाइक लेकर खड़ा था। वहां से तीनों थोड़ी दूर गए। जहां आरती बोली कि मैं बाइक से घर तल चली जाती हूं। तुम पैदल आ जाओ। जब बेटा घर आया तो आरती और उसका भाई नहीं मिले। संदेह होने पर घर में देखा तो आरती को दिए 81 हजार रुपए नकद, सोने का हार, करधौनी, मंगलसूत्र, पायल नहीं थे।

इसी दौरान बेटे ने बताया कि आरती मेरे साथ पति-पत्नी जैसे संबंध नहीं बनने दे रही थी। वह मुझसे दूर भाग रही थी। मेरे और बेटे के साथ शादी के नाम पर ठगी की गई है। शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को मामला जांच में लिया है। कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि शिकायत पर जांच करते हुए मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *