Female Influencer Slaps Man For Touching Her: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला इन्फ्लुएंसर ने अपने साथ हुई बदसलूकी का साहसिक तरीके से सामना किया. यह घटना मानसी सुरावसे नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ हुई, जो एक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं, जब एक युवक ने उन्हें अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की. इसके बाद मानसी ने बिना किसी झिझक के युवक को थप्पड़ जड़ दिया और पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया.
लड़की को गलत तरीके से छूकर भागने लगा शख्स (Influencer slapped man)
यह घटना एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की सीढ़ियों पर घटी, जहां मानसी वीडियो शूट कर रही थीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह रास्ता छोड़ रही थीं, ताकि युवक आराम से निकल सके, तभी उसने उनके हाथ को छूने की कोशिश की. इस हरकत के बाद मानसी तुरंत पलटीं और युवक को रोका. थोड़ी बहस के बाद उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया. वीडियो पोस्ट करते हुए मानसी सुरावसे ने एक लंबा नोट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वे युवक के घर वीडियो सबूत के साथ लेकर पहुंचीं, तो उसके परिवार ने सफाई दी कि उसे मानसिक स्वास्थ्य की समस्या है. हालांकि, मानसी ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवक की हरकतें जानबूझकर की गई थीं और कपड़ों से किसी के चरित्र का अंदाजा लगाना गलत है