इंदौर। युवती को रूम पर जाने से रोका… इंदौर में छात्रों पर हमला, लात-घूंसों और बेल्ट से हुई मारपीट — देखें VIDEO

युवती को दीपक गायकवाड़ और साहिल अंसारी के रूम पर जाने से रोकने पर दोनों ने छात्र सोनू और रियांशु की लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई कर दी। मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सोनू की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

सोनू एमआईजी इलाके में स्थित बिल्डिंग में किराए से रहता है। वह मूलत: बैतूल का रहने वाला है और यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। आरोपी दीपक, साहिल और उनकी मित्र युवती भी इसी बिल्डिंग में रहते हैं। दीपक और साहिल ने युवती को रूम पर मिलने बुलाया था। युवती ने यह बात सोनू को बताई, तो उसने जाने से मना कर दिया।

25 अप्रैल की रात 1 बजे सोनू अपने दोस्त रियांशु के साथ बालकनी में था, तभी दीपक और साहिल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और रियांशु से विवाद करने लगे। उन्होंने युवती को भी धमकाया, जिससे रोकने पर आरोपियों ने सोनू और रियांशु के साथ मारपीट कर दी। साथ ही धमकाया कि युवती को मिलने से रोका तो ठीक नहीं होगा।

युवकों ने मारपीट की जानकारी परिवार वालों को दी और दूसरे दिन थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस अब मारपीट करने वाले युवकों की डिटेल निकाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *