गाड़ी की शीशा खटखटाकर ड्राइवर की नजरों से बचकर फोन चुराने वाले ठकठक गैंग की चोरी का डैशकैम फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी शॉक्ड है और कमेंट्स में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
नजर हटी, दुर्घटना घटी! चोरों के साथ अगर थोड़ी भी लापरवाही बरती जाए तो उन्हें तुरंत मौका मिल जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कार ड्राइव कर रहा होता है, तभी ठक-ठक गैंग के 2 चोर आते हैं, पहला वाला उसका ध्यान भटकाता है, तो दूसरा उसके फोन पर नजर गड़ाए रहता है और मौका मिलते ही खेल कर देता है।
ठकठक गैंग ने चुराया आईफोन वायरल वीडियो (X)
चोर हमेशा अंजाने में ही ऐसी वारदातों को अंजाम देते हैं, लेकिन इस बार गाड़ी में लगे डैशकैम में नवी मुंबई के कुर्ला इलाके में SLR ब्रिज पर हुई यह घटना रिकॉर्ड हो गई। जिसमें चोरों की चोरी साफ नजर आई है और यूजर्स भी अब इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे मामले पहले भी सामने आए है, लेकिन डैशकैम में चोरों की प्लानिंग देखकर लोग अब एक्शन की डिमांड कर रहे हैं।
ठकठक गैंग के 2 चोर

इन चोरों को ठक-ठक गैंग इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह गाड़ी के शीशे पर पहले ठक-ठक करते है और शीशा नीचे करती है अपने प्लान को अंजाम तक पहुंचाने में जुट जाते हैं। वायरल वीडियो में भी एक शख्स बाई ओर कार का शीशा खटखटाने लगता है। फिर जैसे ही बंदा शीशा नीचे करता है तो वह उससे बहस करने लगता है। वहीं दूसरे ओर ड्राइविंग सीट पर एक और चोर बंदे का ध्यान भटका देता है।
जिससे गाड़ी चला रहा शख्स उससे बातचीत में लगा होता है कि इतने में बाई ओर से आया चोर, गाड़ी के डैशबोर्ड में रखा iPhone चुरा लेता है और फिर प्लान सफल होने के बाद दोनों ही चोर, उस बंदे को जाने देते हैं। लेकिन वह दोनों इस बात से अंजान रहते है कि उनकी शक्ल बकायदा गाड़ी में लगे CCTV या डैशकैम में कैद हो गई है, जिसके कारण उनके वायरल होते ही लोग अब एक्शन की मांग कर रहे हैं।
पुलिस को मिला सबूत…
That almost felt like a magic trick. iPhone gone in a second. I feel for the victim but this is some great coordination at work. Wish itvwas put to use for something constructive. pic.twitter.com/cZUzPz7z1L
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) August 28, 2025
