कपिल शर्मा ने किया इस फिल्म को प्रमोट करने से इनकार? ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottKapilSharmaShow , जानें क्यों हुई शो बायकॉट की मांग

कॉमेडियन कपिल शर्मा शो सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपने शोज तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। अब हाल ही में कपिल एक बार फिर से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं, लेकिन इस बार लोग उनकी तारीफ नहीं बल्कि उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।अब सवाल ये उठता है कि करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले कपिल शर्मा का शो आखिर क्यों ट्रोल किया जा रहा है? असल में जब विवेक अग्निहोत्री से उनके एक फैन ने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म को द कपिल शर्मा शो पर प्रमोट करना चाहिए तो जवाब में उन्होंने लिखा, ‘इस बात का फैसला मैं नहीं करता हूं कि कपिल शर्मा शो पर कौन आ सकता है।’

विवेक की फिल्म का प्रमोशन करने से इनकार?
विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ‘ये उनका और उनके प्रोड्यूसर का फैसला होता है कि वह किसे इनवाइट करना चाहते हैं। जहां तक बॉलीवुड की बात है तो मैं अमिताभ बच्चन की बात को यहां पर कोट करना चाहूंगा। वो राजा हैं, हम रंक।’ बता दें कि कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय पर बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म एक बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाती है।

ट्विटर पर भड़के लोगों ने कर दिया ट्रोल
विवेक अग्निहोत्री ने एक अन्य ट्वीट में आरोप लगाया कि द कपिल शर्मा शो के मेकर्स ने उनकी फिल्म को प्रमोट करने से इनकार कर दिया क्योंकि इसमें कॉमर्शियल स्टार कास्ट नहीं है। एक बेहद एतिहासिक और महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाती इस फिल्म को प्रमोट नहीं किया जाना कुछ लोगों को गुस्सा दिला गया और फिर ट्विटर पर लोगों ने हैश टैग #BoycottKapilSharmaShow ट्रेंड कराना शुरू कर दिया।

क्या कहकर ट्रोल कर रहे लोग?
इस हैश टैग पर ढेरों ट्वीट किए गए जिनमें लोगों ने कपिल शर्मा पर कई तरह के आरोप लगाए और उनके शो को बायकॉट करने के लिए कहा। एक यूजर ने लिखा, ‘कपिल शर्मा ने #The_Kashmir_Files के जरिए कश्मीरी पंडितों की रियलिटी को दिखाने से इनकार कर दिया है जिसमें 1990 के उस वक्त को दिखाया गया है। वो दिखा रहा है कि उनके सपोर्ट के बिना कुछ भी नहीं हैं। हमें विवेक अग्निहोत्री के काम को सपोर्ट करने की जरूरत है। इस तरह के ढेरों ट्वीट किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *