मजदूर महिला रचना गोलदार ने खदान क्षेत्र हजारा मुद्दा में पट्टा लिया था. वहीं खुदाई के दौरान आठ हीरे मिले हैं. इन हीरो का कुल वजन 2.53 कैरेट है और इनमें छह उच्च गुणवत्ता वाले हैं.

Panna Diamond: पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए… जी हां, मध्य प्रदेश के पन्ना के हर शख्स की यही मुराद होती है. ऐसा होता भी है…. रातों-रात पन्ना की धरती किसी को भी रंक से राजा बना देती है. बीते दिन भी यहां की धरती ने मजदूर महिला की किस्मत बदली दी. दरअसल, मध्य प्रदेश के पन्ना में मजदूरी करने वाली एक महिला को एक सप्ताह के भीतर आठ बेशकीमती हीरे मिले हैं, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है. मजदूर महिला रचना गोलदार बड़गड़ी गांव की रहने वाली है. रचना को एक सप्ताह में आठ हीरे हाथ लगे हैं, जिसका कुल वजन 2.53 कैरेट है और इनमें छह उच्च गुणवत्ता वाले हैं
सिंह ने बताया कि इन सभी हीरों को महिला ने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और इन्हें आगामी नीलामी में रखा जाएगा.
महिला मजदूर के हाथ लगे आठ हीरे
गोलदार ने खदान क्षेत्र हजारा मुद्दा में पट्टा लिया था और खुदाई के दौरान उसे यह हीरे मिले हैं. पन्ना में खदान तो कई लोगों के पास है पर हीरा हर किसी के हाथ नहीं लगता. कुछ लोग तो कई साल से खदान का पट्टा लेकर हीरा खोज रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नहीं मिला
खदान का किराया 200 रुपये
पन्ना में आठ मीटर लंबाई और चौड़ाई वाली हीरा खदान 200 रुपये प्रति वर्ष के मान से शुल्क देकर ली जा सकती है. यह खदान एक जनवरी से 31 दिसंबर तक मान्य होती है. यहां हर तीन महीने में हीरों की नीलामी होती है, जिसमें देश भर के हीरा व्यापारी शामिल होते हैं. हीरे की कीमत वजन, कट, रंग और पारदर्शिता पर तय होती है. सरकार नीलामी की अंतिम कीमत से 12 प्रतिशत काटती है, जिसमें 11 प्रतिशत रॉयल्टी और एक प्रतिशत टीडीएस शामिल है. शेष रकम हीरा खोजने वाले को दी जाती है