कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की मौत की गुत्थी उलझी, नसें कटने से नहीं… इस वजह से हुई थी मौत

Rajasthan News : कांग्रेस से मांडलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक धाकड़ की मौत फांसी लगने से हुई है। जबकि घटना के दिन 4 अप्रेल की सुबह विवेक की मृत्यु कारण दोनों हाथों की नसे कटने एवं अत्याधिक रक्तस्राव होना माना जा रहा था। घटना स्थल पर पंखे पर साफे से बना फांसी का फंदा लटका पाया गया था। सुभाषनगर पुलिस समूचे मामले को लेकर घटना की कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी हुई है।

समाचार में खुलासा किया था कि खुदकुशी की घटना गुरुवार सुबह दोनों हाथों की नसें काटना और अत्याधिक रक्तस्राव होना माना जा रहा था, लेकिन घटना स्थल पर खून के धब्बे पांच से सात घंटे पुराने थे। शव फंदे पर था या कुर्सी पर, मौके पर मिले सुसाइड नोट में किन्हें जिम्मेदार बताया गया, आदि ऐसे सवाल उठाए थे।

यह सवाल भी मांग रहे जवाब
विवेक की पत्नी पद्मनी के चेहरे पर दो दिन पहले चोंट के निशान मिलने पर स्कूल स्टाफ ने कारण पूछता था, आसपड़ोस में भी चोंट के निशान पर चर्चा थी । इधर, सुसाइड नोट में एक अनजान नाम का हवाला पाया जाना, पिता के नाम ही सारी संपत्ति किए जाने पर जोर होना , पिता से सटे कमरे के ही कक्ष में समूचा घटनाक्रम का घटित होना और इस आभास किसी को नहीं होना, फांसी से मौत होने पर शव को नीचे किस प्रकार से उतारना और उस दौरान वहां कौन-कौन मौजूद होना, पुलिस से तथ्य क्यूं छिपा जाने आदि कई सवाल अभी भी पुलिस के सामने है।

यह था घटनाक्रम
विवेक धाकड़ सुभाषनगर स्थित आवास पर अपने पिता कन्हैया लाल धाकड़ के कमरे के भीतरी हिस्से में सटे कक्ष में 4 अप्रेल की सुबह मृत मिले थे। कुर्सी के समीप खून के धब्बे फैले हुए थे, पंलग के ऊपर पंखे पर साफे से बना फंदा लटका हुआ था। मुताबिक घटना के वक्त विवेक के दोनों हाथों की नसें कटी हुई थी। पुलिस के अनुसार पिता कन्हैयालाल धाकड़ के सुबह की सैर से घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। घटना के वक्त विवेक की पत्नी पद्मनी बेटी के लिए स्कूल का लंच बॉक्स तैयार कर रही थी।

पिता के कमरे से सटे कक्ष में सोए थे विवेक
पद्मनी ने पुलिस को बताया कि विवेक रात को देर से आए थे, बेटी की तबीयत ठीक नहीं होने से वह पिता के कमरे से सटे कक्ष में ही सो गए थे। वही पड़ोसियों ने पद्मनी व उसकी बेटी के साथ किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका पुलिस को सूचना देकर जताई थी, पुलिस बाद में दोनों को वहां से ले भी गई थी।

सुभाषनगर पुलिस ने बाद में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। एमजीएच के चिकित्सकों की मेडिकल बोर्ड की टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सुभाषनगर पुलिस को सौंप दी है। इधर, पुलिस ने प्रकरण में विवेक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने, सीसी कैमरे खंगालने, विवेक के पिता व बहनों से पूछताछ करने तथा पत्नी के बयान लेने तथा घटना स्थल पर सर्वप्रथम पहुंचे लोगों से पूछताछ करते हुए जांच को गति देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *