
छापे ने खोली अफसर की मिलीभगत की पोल !
दो खनिज अधिकारियों पर एक्शन के बाद भी गैरकानूनी उत्खनन के मामले सामने आ रहे हैं। कल मारे गए छापे में अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत उजागर हुई है।
अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा को कलेक्टर ने कार्रवाई के लिए कहा थे। इस मामले में कलेक्टर को शिकायत की गई थी कि धरनावद (राऊ) में मेसर्स अचेरा कंस्ट्रक्शन के नाम पर खोदाई की जा रही है।


जितनी अनुमति दी गई थी उससे ज्यादा खोदाई हो रही है। शर्मा की टीम ने छापो मारा तो वहां पर दो पोकलेन मशीन और दो डम्पर जब्त किए। ये आकाश चौहान निवासी समाजवाद नगर के बेताए गए हैं। उसे जब्त करने के बाद गांधी नगर में खड़ा करवा दिया गया है। साथ ही ये बात भी सामने आई है कि सड़क बनाने के लिए अनुमति ली गई थी, लेकिन बहां पर गैरकानूनी खोदाई शुरू हो गई। इस मामले में खनिज अधिकारी चेनसिंह डामौर एक बार फिर निशाने पर आ गए हैं। खनिज अधिकारियों की मिलीभगत से ही यहां गड़बड़ी हो रही थी। इसके पहले भी दो अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है जिसमें से एक नै वीआरएस ले लिया है।